लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: बेगूसराय में 18 वर्षीय युवती के साथ 5 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस गश्ती दल को युवती बदहवास हालत में मिली

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2023 17:23 IST

Bihar Crime News: मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबखरी थाना क्षेत्र के परिहारा ओपी अंतर्गत गांव में युवती के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। खगड़िया जिला के ही एक लाइनर समेत पांच लोग शामिल हैं।पुलिस ने लाइनर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Bihar Crime News: बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी और सामूहिक दुष्कर्म की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा ओपी अंतर्गत एक गांव में युवती के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। युवती खगड़िया जिला के बेलदौर थाना की रहनेवाली बताई जा रही है। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने में खगड़िया जिला के ही एक लाइनर समेत पांच लोग शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस ने लाइनर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती अपने एक रिश्तेदार के यहां परिहारा आई थी। रात में रास्ता भटक जाने के कारण वह आरोपियों के चंगुल में फंस गई। जबकि परिहारा पुलिस के मुताबिक युवती खगड़िया के ही एक युवक के साथ परिहारा आई थी।

उसी युवक ने लाइनर का काम किया और परिहारा के चार अन्य युवकों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पांचों युवक गांव से बाहर एक डेरा पर युवती को ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली।

बखरी खगड़िया मुख्य पथ पर पुलिस की रात्रि गश्ती दल को युवती बदहवास हालत में मिली थी। इस दौरान पीड़िता ने अपने साथ हुए कुकृत्य की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाइनर समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से बिस्तर सहित अन्य साक्ष्यों को भी एकत्रित किया है।

इधर, एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर वालों एवं बेलदौर थाने पुलिस से संपर्क कर इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी ली जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?