Bihar Crime: 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ वहशियों ने किया गैंग रेप, विरोध करने पर की बुरी तरह पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2025 17:52 IST2025-01-23T17:51:18+5:302025-01-23T17:52:55+5:30

बुजुर्ग महिला का यह भी कहना है कि उन्होंने वहशियों के हाथ-पैर जोड़े थे और गिड़गिड़ाई थी कि वो उन्हें छोड़ दें। लेकिन वहशियों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। 

Bihar Crime: A 65-year-old woman was gang-raped by savages, and beaten up badly when she resisted | Bihar Crime: 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ वहशियों ने किया गैंग रेप, विरोध करने पर की बुरी तरह पिटाई

Bihar Crime: 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ वहशियों ने किया गैंग रेप, विरोध करने पर की बुरी तरह पिटाई

Highlightsपीड़िता उस दौरान मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आयामहिला का यह भी कहना है कि उन्होंने वहशियों के हाथ-पैर जोड़े थे और गिड़गिड़ाई थी कि वो उन्हें छोड़ देंलेकिन वहशियों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया

पटना: बिहार में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां घर में घुसकर वहशियों ने एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर महिला की बुरी तरह से पिटाई की गई। वहशी शराब के नशे में थे। 

फिलहाल पुलिस ने दो दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दुष्कर्मियों की पहचान बिल्लू यादव के पुत्र विशाल कुमार और सदानंद यादव उर्फ बुच्चु यादव के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वहशी महिला के घर सिगरेट मांगने पहुंचे थे। इन लोगों ने सिगरेट मांगने के लिए महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। उस वक्त महिला के बेटा और उनकी बहू घर में मौजूद थे। लेकिन इन लोगों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद वहशी घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए।

कहा जा रहा है कि महिला की बहू और उसके पति घर के पीछे से भाग निकले, लेकिन बुजुर्ग महिला घर में ही फंस गई। उन लोगों ने महिला को पकड़ लिया और उन्हें उठा कर खेत में ले गए थे। पीड़िता उस दौरान मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। 

बुजुर्ग महिला का यह भी कहना है कि उन्होंने वहशियों के हाथ-पैर जोड़े थे और गिड़गिड़ाई थी कि वो उन्हें छोड़ दें। लेकिन वहशियों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे। 

पुलिस का कहना है कि महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले में बारीकी से अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Web Title: Bihar Crime: A 65-year-old woman was gang-raped by savages, and beaten up badly when she resisted

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे