लाइव न्यूज़ :

बिहारः कटिहार, बांका और नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से छह की मौत, मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2022 16:39 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे चार-चार लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं।सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

पटनाः बिहार के तीन जिलों में मंगलवार की देर शाम से बुधवार तक आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कटिहार एवं बांका में एक-एक तथा नवादा में चार लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आकाशीय बिजली से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय.समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

नीतीश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश में चट्टान गिरने से बिहार के तीन मजदूरों की हुई मौत पर शोक जताया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरूणाचल प्रदेश के करदाबी जिले स्थित पालन में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात चट्टान गिरने से राज्य के तीन मजदूरों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उन्होंने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। नीतीश ने इस दुर्घटना में घायल राज्य के मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए