लाइव न्यूज़ :

छपरा में तीन लोगों की हत्या, दिल्ली में 2 माह से छिपा था आरोपी सुरेश तिवारी, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2021 15:56 IST

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) जसमीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिवारी पिछले दो महीने से दक्षिणपूर्व दिल्ली में छुपा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना के आधार पर उसे कल अपराह्न करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया।डॉक्टर ने यह रकम देने से मना कर दिया, तब उसने उसपर चाकू से कई बार वार किया। 2005 में जुआ में जीते पैसे के बंटवारे के मुद्दे पर सुधार राय को मार डाला था। 

नई दिल्लीः बिहार में हत्या के तीन मामलों में कथित रूप से लिप्त 33 वर्षीय एक व्यक्ति को दक्षिणपूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के छपरा सारण निवासी सुरेश तिवारी के रूप में की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) जसमीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिवारी पिछले दो महीने से दक्षिणपूर्व दिल्ली में छुपा है। पुलिस को सोमवार को पता चला कि तिवारी सौरभ विहार के लवकुश चौक पर आएगा, इस सूचना के आधार पर उसे कल अपराह्न करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया।

सिंह के अनुसार, तिवारी के पास से एक अर्धस्वचालित पिस्तौल एवं दो कारतूस जब्त किये गये गय हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक वह बिहार में कथित तौर पर हत्या के तीन मामलों में लिप्त रहा है और बिहार के ही रिविलगंज थानाक्षेत्र में रंगदारी एवं डकैती से संबंधित हत्या के एक मामले में फरार रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर को तिवारी रिविलगंज में एक स्थानीय डॉक्टर के क्लिनिक पर गया एवं उसने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी, जब डॉक्टर ने यह रकम देने से मना कर दिया, तब उसने उसपर चाकू से कई बार वार किया।

पुलिस के अनुसार, तिवारी ने क्लिनिक से 20,000 रुपये भी लिये, तथा डॉक्टर की हत्या के बाद वह दिल्ली आ गया एवं जैतपुर में छुप गया। पुलिस के मुताबिक तिवारी ने 18 अप्रैल, 2016 को अपने भाई मुकेश तिवारी को उसकी शादी के दिन ही छुरा मारकर हत्या कर दी। उससे पहले उसने 2005 में जुआ में जीते पैसे के बंटवारे के मुद्दे पर सुधार राय को मार डाला था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट