लाइव न्यूज़ :

बिहारः बच्ची चीखती रही और दुष्कर्मियों ने क्रूरता की हद पार, वीडियो भी बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2018 21:06 IST

खेत में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस के दो युवक रामू कुमार और कृष्णा कुमार ने बच्ची को पकड़ लिया और तौलिया से उसका मुंह बांध दिया।

Open in App

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला में शौच को निकली नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने एवं पूरे घटना का वीडियो बना लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालात ये रहे कि बच्ची चीखती रही और दुष्कर्मियों ने क्रूरता की हद पार कर दुष्कर्म का बारी-बारी से वीडियो भी बना डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद उन्होंने बच्ची को धमकी दी कि थाने गई तो ये वीडियो वायरल कर जान से मार डालेंगे। बच्ची बेहोश हो गई तो दरिंदे उसे छोड़कर फरार हो गए। बच्ची को जब होश आया तो घर आई। परिजनों के पूछने पर उसने डर के मारे दो दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। जब दो दिनों बाद उसकी बुआ ने उससे प्यार से पूछा तो उसका सब्र टूट गया और रोते हुए उसने सारी घटना बुआ को बता दी। बच्ची के परिजन उसके साथ बिहटा थाना पंहुचे और न्याय की गुहार लगाई।

अब बिहटा पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि बिहटा के श्रीरामपुर टोला निवासी 13 वर्षीय बच्ची बीते दो दिनों पूर्व शाम में शौच के लिये घर से बाहर खेत में गई थी। खेत में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस के दो युवक रामू कुमार और कृष्णा कुमार ने बच्ची को पकड़ लिया और तौलिया से उसका मुंह बांध दिया। दोनों ने खेत में ही बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों ने मोबाइल से घटना का बारी-बारी वीडियो भी बनाया। बच्ची को धमकी दी कि किसी को बताया तो ये वीडियो वायरल कर जान से मार देंगे।

घटना के बाद पीड़ित बच्ची बेहोश हो गई तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए। काफी देर बाद बच्ची को होश आया तो वह घर पहुंची। दो दिनों बाद बुआ के प्यार से पूछने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया। बिहटा थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के दो दिनों के बाद पीड़िता ने शिकायत की है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी चल रही है और आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला