लाइव न्यूज़ :

बिहार: भागलपुर पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,  मौके पर मिली शक्तिवर्द्धक दवाइयां

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2020 16:03 IST

भागलपुर पुलिस फिलहाल सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देभागलुपर के जोग्सर थाना के आदमपुर चौंक के पास रिहायशी इलाके के एक मकान से पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया.पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पटना:बिहार में अनलॉक होते ही जिस्म का धंधा शुरू हो गया है. बिहार पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस की छापेमारी में ग्राहक के साथ 4 लड़कियां पकड़ी गई हैं. जिनके साथ ग्राहक शक्तिवर्द्धक दवाइयां खाकर गलत काम कर रहे थे. 

पुलिस फिलहाल सबको गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. मामला भागलपुर का है जिसमें पुलिस की आंखों में धूल झोंककर धड़ल्ले से देह का व्यापार चलाया जा रहा था. यहां लॉकडाउन में किराया का मकान लेकर प्रेमी और प्रेमिका सेक्स रैकेट चला रहे थे. लॉकडाउन में मकान मालिक का परिवार दिल्ली में फंसा हुआ था. इसका पूरा फायदा उठाते हुए दोनों ने सेक्स रैकेट चलाना शुरू कर दिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलुपर के जोग्सर थाना के आदमपुर चौंक के पास रिहायशी इलाके के एक मकान में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और पुरुष अपना फर्जी आधार कार्ड देकर पति पत्नी बन कर किराए के मकान में रह रहे थे. 

जो जिस्म के कारोबार में शामिल थीं. सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि जोगसर थाना क्षेत्र में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन छापेमारी की और मौके से 4 कॉल गर्ल को धर दबोचा. पुलिस ने जब छापेमारी की तो कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में थे. 

कमरे से कंडोम और शक्तिवर्धक दवा समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि विद्या आश्रम गली में स्व. सुधांशु सिंह के मकान में छापेमारी कर बडे सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया गया है. गिरफ्तार लोगों में एक ग्राहक और सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपती भी शामिल हैं. लडकियों को भी धंधे से मुक्त कराया है. सभी की कांउसिलिंग होगी. 

रैकेटियर बबलू साह उर्फ अनिल (मारूफचक) लगातार तीसरी बार गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने बताया कि उसकी कथित पत्नी दो बार गिरफ्तार हो चुकी है. गिरफ्तार ग्राहक राहुल कुमार वारसलीगंज का रहने वाला है. उसकी सकरुल्लाचक में सोने-चांदी की दुकान है.

इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने कमरे से कंडोम और शक्तिवर्द्धक दवा बरामद की है. धंधे से मुक्त कराई तीनों लडकियां हुगली (पश्चिम बंगाल) के सेवडापुल्ली, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) के कीताडीह व मुंगेर के छोटी गोविंदपुर की है. मुंगेर की लडकी सबौर बाबूपुर मोड में किराए पर रहती है. जमशेदपुर की लडकी 19 साल है. मुंगेर और हुगली की लडकियों की उम्र करीब 30 साल है. तीनों परिवार चलाने के लिए इस धंधे में आई थीं. बबलू साह और उसकी पत्नी धंधे से जुडे हैं. वे पहले भी पकडे गए हैं.

टॅग्स :भागलपुरबिहारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला