लाइव न्यूज़ :

भाभी ने धारदार हथियार से काट दिया देवर का गुप्तांग, बिहार के भागलपुर की घटना, जानें क्या है पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2021 16:03 IST

घटना बिहार के भागलपुर जिले की है. आरोपों के अनुसार देवर अचानक अपनी भाभी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा था. इसके बाद भाभी ने धारदार हथियार से देवर के गुप्तांग पर हमला कर दिया.

Open in App

पटना: बिहार के भागलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. नवगछिया इलाके के खरीक थाना क्षेत्र में एक देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो भाभी ने धारदार हथियार से देवर का गुप्तांग काट दिया. 

भाभी ने आरोप लगाया है कि उसका देवर लगातार गंदी निगाह डालता था. उसने दुष्‍कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर जब वह नहीं माना तो उसने देवर का लिंग काट दिया. 

बताया जाता है कि आरोपी देवर अचानक अपनी भाभी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. भाभी ने धारदार हथियार से देवर के गुप्तांग पर हमला कर दिया. इस पर आरोपी युवक की पत्‍नी ने भाभी को पीट दिया. जख्‍मी युवक का इलाज चल रहा है. 

अत्यधिक खून बहने के कारण घायल देवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. घायल युवक ने भाभी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है, जिसमें पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. 

महिला का पति दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी करता है. प्रभारी थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए