लाइव न्यूज़ :

बिहारः चाइनीज मांझा वाली पतंग की डोर से कटा छुट्टी पर आए फौजी का गला, अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2018 05:25 IST

अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घायल फौजी को 15 स्टिच लगे हैं और उसके बायें हाथ के दो उंगली हड्डी तक कट गई है. हालांकि, घायल की स्थिति खतरे से बाहर है. 

Open in App

चाइनीज मांझा वाली पतंग की डोर से एक फौजी का गला बुधवार को कट गया. घायल फौजी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अब फौजी खतरे से बाहर बताया जाता है. दरअसल, पतंग उड़ाने, पेच लड़ाने और जीतने की होड़ में लोग चाइनीज मांझा का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. 

गया जिले के मुफिस्सल थाने के भदेजी के रहनेवाला घायल फौजी शशि ने बताया कि पुणो में वह फौज में तैनात है. नौ दिसंबर को वह घर आया था. पांच जनवरी को उसे वापस नौकरी पर लौटना था. इससे पहले वह ड्रेस का ऑर्डर देने बाइक से गया स्थित एटी गेट गया था. वहां से लगभग दो बजे लौट रहा था तो बाइपास स्थित हनुमान मंदिर के पास गले में कुछ फंसा हुआ महसूस हुआ.

बाइक पर सवार होने के कारण तुरंत नहीं रुक सका. कुछ दूर चलने पर गले के ऊपर फंसी चीज को निकालने के लिए बायें हाथ का इस्तेमाल किया. इससे गला और बायें हाथ की दो उंगलियां भी कट गई. फौजी का इलाज बाइपास स्थित बुद्धा बिहार अस्पताल में कराया जा रहा है. 

अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घायल फौजी को 15 स्टिच लगे हैं और उसके बायें हाथ के दो उंगली हड्डी तक कट गई है. हालांकि, घायल की स्थिति खतरे से बाहर है. 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला