बिहार: लड़की ने शादी से किया इनकार तो गला काटकर दी हत्या, आंख भी निकाली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 11, 2019 01:37 PM2019-08-11T13:37:11+5:302019-08-11T13:42:10+5:30

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि दो चचेरी बहनों की हत्या का मुख्य कारण आरोपी और बालिका के बीच प्रेम था। आरोपी ने कहा कि उसने कई बार लड़की को शादी के लिए प्रपोस किया था। लेकिन लड़की उससे शादी करना नहीं चाहती थी।

Bihar: a man killed Girl who refuses to marry in katihar | बिहार: लड़की ने शादी से किया इनकार तो गला काटकर दी हत्या, आंख भी निकाली

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Highlightsबालिका के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले भी आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश की है।पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

बिहार के कटिहार जिले में दो चचेरी बहनों की हत्या हो गई है। दरअसल, इसमें से एक लड़की शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उसके दोस्त अजय चौधरी ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि दो चचेरी बहनों की हत्या का मुख्य कारण आरोपी और बालिका के बीच प्रेम था। आरोपी ने कहा कि उसने कई बार लड़की को शादी के लिए प्रपोस किया था। लेकिन लड़की उससे शादी करना नहीं चाहती थी।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या की योजना गुरुवार को ही बना ली थी।आरोपी ने लड़की से बात कर उसे मिलने को बुलाया। उस जगह पर वह पहले से ही मौजूद था। जब वहां दोनों बहनें वहां पहुंची तो अजय ने फिर से लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन यहां भी लड़की ने शादी की बात से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस छिड़ गई। गुस्से में आकर अजय ने अपने साथी की मदद से तेज धार हथियार से अपनी प्रेमिका का गला काट दिया और आंख भी निकाल कर फेंक दी। 

इस हत्या को देखकर आरोपी अजय भी डर गया। उसने पुलिस को बताया कि मुझे अफसोस हो रहा है कि आखिर मैंने अपने दोस्त को वहां क्यों बुलाया। उधर, बालिका के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले भी आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Web Title: Bihar: a man killed Girl who refuses to marry in katihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे