लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: वज्रपात व आंधी के कारण 7 लोगों की मौत, बारिश का अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: April 22, 2020 21:46 IST

बिहार के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से आम और लीची को भारी नुकसान हुआ है। विभिन्न जगहों पर वज्रपात की चपेट आने से सात लोगों की मौत हो गई। सिवान और गोपालगंज में दो-दो लोगों की जान गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वज्रपात और आंधी के कारण 7 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है।

पटनाः बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, खगड़िया, सिवान और गोपालगंज और कटिहार जिलों में वज्रपात और आंधी के कारण छह लोगों की मौत हो गयी। रोहतास, जहानाबाद और नालंदा जिले में भी एक-एक मौत की सूचना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वज्रपात और आंधी के कारण 7 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। पड़ोसी राज्यों में चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। रविवार की सुबह भी राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारपटनामौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा