लाइव न्यूज़ :

बिहार: जहानाबाद के पार्क में घूमने गई शादीशुदा महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, थाने से पीड़िता को पुलिस ने भगाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2020 16:49 IST

जहानाबाद में गैंगरेप: पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह गैंगरेप के बाद महिला थाना में गई तो पुलिस ने केस दर्ज करने के बदले उसे थाने से ही भगा दिया था। महिला ने बताया कि उसके साथ यह घटना 20 अगस्त को हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पति ने बताया कि कि थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने के बाद उन्होंने कोर्ट में फरियाद लगाई.पीड़िता के पति ने इस घटना में शामिल दो लड़कों का नाम बताते हुए कहा कि उसके साथ एक मकान को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है.

पटना: बिहार के जहानाबाद शहर के इनडोर स्टेडियम स्थित पार्क में घूमने गई एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का माला सामने आया है. इसमें चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. किसी तरह से महिला चंगुल से छुटकर भागी और पुलिस के पास पहुंची. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. यही नहीं पीड़िता को थाना से भी भागा दिया. यह मामला शहर के नगर थाना क्षेत्र की है. महिला ने थक हारकर कोर्ट में गुहार लगाई है. 

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

बताया जाता है कि मामला कोर्ट में जाने के बाद बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. पीड़ित महिला की शिकायत पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की तफ्तीश की है. महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह घटना के बाद महिला थाना में गई तो पुलिस ने केस दर्ज करने के बदले उसे भागा दिया और अपमानित भी किया. 

पीड़िता ने बताई आपबीती

शहर के फिदा हुसैन रोड की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि 20 अगस्त को वह इंडोर स्टेडियम में बने पार्क में घूमने आई थी. इसी क्रम में पार्क में पहले से मौजूद चार लड़के उसे पार्क में बने एक कमरे में जबरन ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.

गैगरेप करने के बाद वो लोग उसे उसी कमरे में छोड़कर फरार हो गए. पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने गई, लेकिन पुलिस शिकायत दर्ज करने के बजाए थाने से भगा दिया.

पीड़िता के पति ने बताया कि कि थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने के बाद उन्होंने कोर्ट में फरियाद लगाई. कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की और उसके बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है. 

पीड़िता के पति ने दो आरोपियों के नाम बताए

वहीं, पीड़िता के पति ने इस घटना में शामिल दो लड़कों का नाम बताते हुए कहा कि उसके साथ एक मकान को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है. वो लोग अक्सर धमकी देते थे कि यदि समझौता नहीं करोगे तो पूरे परिवार पर तेजाब उड़ेल देंगे और पत्नी-बेटी की इज्जत लूट लेंगे. इनलोगों ने धमकी के बाद घटना को भी अंजाम दे दिया है.

टॅग्स :बिहारजहानाबादरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?