लाइव न्यूज़ :

बिहार: नवादा में 3 दरिदों ने हथियार के बल पर नाबालिग के साथ किया रेप, वीडियो किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2020 16:15 IST

पीड़िता के भाई ने बताया कि अभियुक्तों में से एक विकास कुमार ने 03 दिसंबर को किशोरी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि नाबालिग 29 सितंबर की शाम शौच के लिए घर से निकली थी.नदी की तरफ जाने के दौरान रास्ते में ही अभियुक्तों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पटना,11 दिसंबर: बिहार में एक बार फिर से समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. राज्य के नवादा जिले में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक नाबालिग लडकी के साथ 3 युवकों ने हथियार के बल पर सामूहिक बलात्कार किया और इस घटना का वीडियो भी बनाया. लेकिन लोकलाज के भय से नाबालिग के परिजनों ने चुप्पी साध ली.

वहीं, अभियुक्तों ने जब नाबालिग की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की दी तो इसके बाद बालिका के परिजन गुरुवार को महिला थाना पहुंचे. किशोरी के आवेदन पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना साममे आने के बाद स्थानीय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.

शाम में शौच के लिए घर से निकली थी लड़की-

बताया जाता है कि नाबालिग 29 सितंबर की शाम शौच के लिए घर से निकली थी. नदी की तरफ जाने के दौरान रास्ते में ही अभियुक्तों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवकों ने घटना की वीडियो बनाई और तस्वीर भी ले ली. पिस्टल का भय दिखाकर किशोरी को चुप रहने को कहा गया.

घर लौटने पर किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. लेकिन लोकलाज के भय से परिजन चुप रहे. लेकिन जब हैवानों ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, उसके बाद  इस मामले को लेकर पीडिता की ओर से थाने में आवेदन दिया गया.

लड़कों ने पीड़िता के साथ रेप करने के बाद वीडियो बनाया

पीड़िता की ओर से बताया गया है कि वह घर से नदी की ओर शौच के लिए निकली थी. इस दौरान रास्ते में ही उसी के गांव के रहने वाले तीन लडके विक्की कुमार, विकास कुमार और चंदन कुमार ने घेर लिया और फिर उसे सड़क के पूरब की ओर बने विकास के घर पर ले गए. फिर उन्होंने दरिंदगी की और अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बना लिया.

पीड़िता के मुताबिक, वह पीडा से चिल्ला रही थी, फिर भी दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की. जब पीडिता बेहोश होने लगी तो उन्होंने उसके मुंह पर पानी डाला और कहा कि इस घटना के बारे में किसी से भी नहीं बताये वरना वे लोग उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे. जब पीडिता अपने घर लौटी तो उसने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी नहीं दी. परंतु जब वह पीडा के कारण रात में सो नहीं पाई तो उसके घरवालों ने उससे पूछताछ की.

पीड़िता ने अपने घरवालों को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी

अगले ही दिन पीड़िता ने अपने घरवालों को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. उसने बताया कि गांव के ही रहने वाले मोतीलाल का बेटा विकास कुमार, अशोक प्रसाद का बेटा विक्की कुमार और भूषण महतो का बेटा चंदन कुमार ने उसके हाथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया में जब वायरल हुई तो डरे-सहमे पीडिता के घरवालों ने पुलिस में इसकी शिकायत की. उन्होंने पुलिसवालों को ये भी बताया कि दरिंदों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है.

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई

वहीं, पीड़िता के भाई ने बताया कि अभियुक्तों में से एक विकास कुमार ने 03 दिसंबर को किशोरी की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी. इसके बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. गुरुवार को किशोरी परिजनों संग महिला थाना पहुंची और मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई.

महिला थाना प्रभारी कुमारी बबीता रानी ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सदर अस्पताल में पीडिता की मेडिकल जांच कराई गई है. जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा. उन्होंने वायरल तस्वीर की भी जांच करने की बात कही.

टॅग्स :बिहाररेपगैंगरेपनवादा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?