लाइव न्यूज़ :

बिहार: 8 युवकों ने 2 सगी नाबालिग बहनों के साथ किया बलात्कार, गांव से सटे खेत में हाथ-पांव बांधकर दिया वारदात को अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2019 20:10 IST

तीन दिनों से थानों का चक्कर काट रही पीड़ित बहनों और परिजनों आज वीडियो फूटेज के साथ महिला थाना पहुंच इंसाफ की गुहार लगाई. इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने पीड़ित बहनों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई.

Open in App

बिहार के सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ युवकों ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. गांव से सटे खेत में दोनों लड़कियों को ले जाकर हाथ-पांव बांध दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. यही नहीं, मानवता और नैतिकता को शर्मसार करते इस वारदात को अंजाम देने के साथ वीडियो भी बना डाला. बाद में वीडियो के जरिए दोनों बहनों को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. 

बताया जाता है कि लड़कियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजन जब शिकायत दर्ज कराने कन्हौली थाने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने एससी-एसटी थाने का मामला बता भगा दिया. वहीं, सीतामढ़ी एससी-एसटी थाने गई तो थानेदार के छुट्टी पर रहने की बात कह कर महिला थाना जाने की बात कही गईे.

तीन दिनों से थानों का चक्कर काट रही पीड़ित बहनों और परिजनों आज वीडियो फूटेज के साथ महिला थाना पहुंच इंसाफ की गुहार लगाई. इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने पीड़ित बहनों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई.

महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि लड़की के पिता परदेस में रहते हैं. ऐसे में तीन दिनों पूर्व दोनों बहनें घर में थीं, तभी वहां पहुंचे गांव के ही आठ युवकों ने दोनों को जबरन उठा लिया.

14 और 16 वर्ष की दोनों लड़की को गांव से सटे खेत में ले जाने के बाद आरोपितों ने हाथ-पांव बांध दुष्कर्म किए. सीतामढ़ी जिले के एसपी अनिल कुमार ने महिला थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है. घटना बुधवार रात की है. प्राथमिकी में इंदरवा गांव निवासी कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, परशुराम, राजू कुमार एवं गोविंदा कुमार को आरोपित किया गया है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपसीतामढ़ी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो