लाइव न्यूज़ :

Bhubaneswar Private Law College: पिता ने पैसा नहीं दिया, सहायक प्रोफेसर बेटे ने मां के सामने सीने और पेट पर चाकू से कई बार वार कर ली जान, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2024 18:23 IST

Bhubaneswar Private Law College: लिस के अनुसार, आरोपी अनिरुद्ध चौधरी (38) अपनी पत्नी से विवाद के बाद यहां मंचेश्वर थाना अंतर्गत कलारहंगा क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देदुखद घटना सुबह उसकी मां सुनीता के सामने हुई। कैपिटल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना संभवत: वित्तीय विवाद के कारण हुई।

Bhubaneswar Private Law College: भुवनेश्वर शहर स्थित एक निजी विधि महाविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर ने बुधवार को अपने पिता की कथित तौर पर हत्या की दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त प्रतीक सिंह ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम नाल्को के सेवानिवृत्त अधिकारी सुनील चौधरी के सीने और पेट पर चाकू से कई बार वार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिरुद्ध चौधरी (38) अपनी पत्नी से विवाद के बाद यहां मंचेश्वर थाना अंतर्गत कलारहंगा क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था।

यह दुखद घटना सुबह उसकी मां सुनीता के सामने हुई। सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर एक पीसीआर वैन सुबह करीब साढ़े चार बजे घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुनील को कैपिटल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घटना संभवत: वित्तीय विवाद के कारण हुई।

पुलिस के अनुसार, अनिरुद्ध कथित तौर पर अपने ऊपर भारी कर्ज से परेशान था और वित्तीय सहायता को लेकर उसका अपने पिता के साथ विवाद हुआ। जब सुनील ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। मंचेश्वर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने अपराध स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनमें अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार और घटना के समय आरोपी तथा उसके पिता द्वारा पहने गए कपड़े शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए अनिरुद्ध की मां से भी पूछताछ की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए