लाइव न्यूज़ :

Bhopal Police: 5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या?, 24 सितंबर से लापता थी मासूम, मामले में पड़ोसी, उसकी मां और बहन अरेस्ट, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2024 12:11 IST

Bhopal Police: भोपाल के पुलिस आयुक्त एचसी मिश्रा ने बताया कि संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, संदेह है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के पड़ोसी, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार को पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध होगी।कम से कम 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

Bhopal Police: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बृहस्पतिवार को एक बहुमंजिला इमारत के एक घर में मृत पाई गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने और उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार किया गया है। भोपाल के पुलिस आयुक्त एचसी मिश्रा ने बताया कि संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, संदेह है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

मिश्रा ने बताया कि बच्ची के पड़ोसी, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार को पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध होगी। मंगलवार को बच्ची उस इमारत से लापता हो गई थी जिसमें वह रहती थी जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए ड्रोन और गोताखोरों (आस-पास के जल निकायों और नालों में खोज के लिए) के साथ कम से कम 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आयुक्त ने कहा, ‘‘वह उसी इमारत के एक फ्लैट में मृत पाई गई। उसका शव बाथरूम के एक ऊंचे शेल्फ पर एक प्लास्टिक कंटेनर में था।

जब पूर्व में घर की तलाशी ली गई थी, तो यह दिखाई नहीं दिया था। आरोपी शव को ठिकाने लगाना चाहता था और उसने चार बार कोशिश की लेकिन इमारत और आसपास के इलाकों में पुलिस की कड़ी तैनाती के कारण वह ऐसा नहीं कर सका।’’ शव मिलने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी।

शाहजहांनाबाद थाने का घेराव किया। लड़की के परिवार के सदस्यों का दावा है कि उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस से बंद फ्लैट खुलवाने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय विधायक आतिफ आरिफ अकील भी थाने पहुंचे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली