लाइव न्यूज़ :

Bhojpur Crime News: हवलदार पुत्र की नृशंस हत्या, गोली मारी और नंगा करके जलाया, शव को प्लास्टिक बोरे में बंद कर नदी में डाला, टी-शर्ट और चप्पल से खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2023 15:30 IST

Bhojpur Crime News: मृतक 18 वर्षीय ओमकेश सिंह बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का पुत्र और बीए पार्ट-वन में पढ़ता था।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार आरा नवादा थाना के उमा नगर, चंदवा मोहल्ला में रहता है।पिता सहरसा के सिमरी-बख्तियारपुर थाना में हवलदार हैं।बहन अन्नू कुमारी ने टाउन थाना में पांच लड़कों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई है।

Bhojpur Crime News: बिहार में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र आरा से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें हवलदार पुत्र की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। दर्दनाक बात तो यह है कि सबसे पहले उसे गोली मारी गई फिर नंगा कर जला दिया गया।

यही नहीं अपराधियों ने शव को प्लास्टिक बोरे में बंद कर नदी में डूबो दिया। यहां तक कि बोरे में ईंट-पत्थर भी डाल दिया, ताकि शव बाहर नहीं आ सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव को टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा हवाई अड्डा-चंदवा बांध से सटे नदी से बरामद किया गया। इससे पूर्व यहां से युवक की खून लगी टी-शर्ट, चप्पल एवं पिलेट मिली थी।

मृतक 18 वर्षीय ओमकेश सिंह बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का पुत्र और बीए पार्ट-वन में पढ़ता था। सपरिवार आरा नवादा थाना के उमा नगर, चंदवा मोहल्ला में रहता था। पिता सहरसा के सिमरी-बख्तियारपुर थाना में हवलदार हैं। मृतक की बहन अन्नू कुमारी ने टाउन थाना में पांच लड़कों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई है।

घटना के मूल में दो गुटों के बीच वर्चस्व एवं थप्पड़ मारने का विवाद सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि गत 24 नवंबर को अपराह्न लगभग दो बजे हाउसिंग कालोनी, चंदवा निवासी सुमित उपाध्याय ओमकेश सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। दोनों पांच अन्य लड़कों के साथ चंदवा बांध के उस पार नदी किनारे गए थे।

अगले दिन 25 नवंबर को स्वजन वहां खोजबीन करने गए तो खून लगा टी-शर्ट एवं चप्पल मिला था। तब पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने सुमित से पूछताछ की तो आरोपित लड़कों के बारे में बताया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस कांड में सुमित की संलिप्तता अभी तक नहीं पाई गई है। आरोपियों ने उसे भुंजा लाने भेज दिया था। उसे छोड़ दिया गया है। मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन सभी फरार बताए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा