लाइव न्यूज़ :

Bhagalpur: नाथनगर में तिहरा हत्याकांड?, लोहे रॉड से हमला कर रामरक्षित और जयप्रकाश राय को मार डाला, भीड़ ने आरोपी छोटू कुमार को जमकर कूटा, मौत, 3 घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2025 17:00 IST

Bhagalpur: चाचा किसान राजीव राय (60) के पुत्र रामरक्षित राय की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति जयप्रकाश राय पर हमला कर दिया, जिसकी मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। गांव के लोगों पर लोहे के रॉड से हमला करने लगा।मकदपुर गांव निवासी छोटू कुमार (36) पुत्र शर्मानंद राय मानसिक रूप से विक्षिप्त है।आरोपी ने 8 लोगों पर भी हमला किया, जिससे दो छोटू राय और कारे राय गंभीर रूप से घायल हैं।

Bhagalpur:बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मकदपुर गांव में हुई तीन लोगों की हत्या से दहशत का माहौल कायम हो गया है। बताया जा रहा है कि दो लोगों की बेरहमी से हत्या के बाद आक्रोशितों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मकदपुर गांव निवासी छोटू कुमार (36) पुत्र शर्मानंद राय मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया। गांव के लोगों पर लोहे के रॉड से हमला करने लगा।

उसने अपने चाचा किसान राजीव राय (60) के पुत्र रामरक्षित राय की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद एक अन्य व्यक्ति जयप्रकाश राय पर हमला कर दिया, जिसकी मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा आरोपी ने करीब आठ अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिससे दो छोटू राय और कारे राय गंभीर रूप से घायल हैं।

जिसका इलाज मायागंज अस्पताल और पीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है, जब ग्रामीणों को छोटू कुमार की हिंसा का पता चला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई यानी कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

इधर, डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी छोटू कुमार बीते पांच वर्षों से मानसिक रूप से बीमार था। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास