लाइव न्यूज़ :

Bhagalpur Crime News: आइए ना हमरा बिहार में, ठोक देंगे गोली कपार में, नवगछिया शादी समारोह में दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे के मौसा के सिर में गोली मारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2024 16:31 IST

Bhagalpur Crime News: नवगछिया में शिव मंदिर टोला के अर्जुन मंडल की पुत्री पिंकी कुमारी की शादी बीती रात भागलपुर के पीरपैंती के मोहनपुर निवासी दीपक कुमार से होने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन ने कहा कि इस पूरी घटना में उनकी क्या गलती थी, जिसकी सजा मुझे मिली।बारात दुल्हन के गांव पहुंचने के बाद दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। लड़की के फुफेरे भाई ने कहा कि दूल्हे की गाड़ी दुल्हन के घर पर लगेगी।

Bhagalpur Crime News: बिहार के बारे में पहले कहा जाता था कि आइए ना हमरा बिहार में, ठोक देंगे गोली कपार(सिर) में, यह बात एक बार फिर परिलक्षित हुई है। ऐसी ही एक घटना भागलपुर जिले के नवगछिया से सामने आई है, जहां एक शादी समारोह में दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे के मौसा के सिर में गोली मार दी, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। वहीं दुल्हन ने कहा कि इस पूरी घटना में उनकी क्या गलती थी, जिसकी सजा मुझे मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया में शिव मंदिर टोला के अर्जुन मंडल की पुत्री पिंकी कुमारी की शादी बीती रात भागलपुर के पीरपैंती के मोहनपुर निवासी दीपक कुमार से होने वाली थी। बारात दुल्हन के गांव पहुंचने के बाद दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। बारात जा रही थी तभी लड़की के फुफेरे भाई ने कहा कि दूल्हे की गाड़ी दुल्हन के घर पर लगेगी।

लेकिन दूल्हे के मौसा का कहना था कि गाड़ी दरवाजे तक नहीं जा पाएगी क्योंकि सड़क के बीचों बीच बिजली का खंभा है। मैं दूल्हे को गोद में लेकर दरवाजे तक जाऊंगा। बस इसी मुद्दे को लेकर दुल्हन के फुफेरे भाई और दूल्हे के मौसा के बीच विवाद शुरू हुआ तभी दुल्हन के फुफेरे भाई ने पिस्टल निकालकर एक राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

जब दूल्हे के मौसा ने ऐसा करने से मना किया तो दुल्हन के फुफेरे भाई ने दूल्हे के मौसा के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना के बाद माहौल गमगीन हो गया। बाराती शादी का रस्म निभाए बगैर ही अपने गांव लौट गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और लड़की दुल्हन बनी यूंहीं बैठी रह गई।

उसका कहना है कि इसमें मेरा क्या कसूर है? दुल्हन  पिंकी कुमारी ने कहा की कैसे क्या घटना हुई मुझे कुछ भी पता नहीं चला। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही देर रात मौके पर पुलिस पहुंच गई। नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम एवं स्थानीय थाना की पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए