लाइव न्यूज़ :

एक लाख रुपए घूस लेते अंचल इंस्पेक्टर गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने ऐसे किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2021 19:50 IST

आरोपी ने शाहकुंड के खैरा गांव निवासी मो. इकबाल से उसकी जमीन की दाखिल-खारिज के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

Open in App
ठळक मुद्देनिगरानी की टीम ने उसे एक लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अंचल इंस्पेक्टर अभिनंदन प्रसाद सिंह के खिलाफ निगरानी विभाग के काफी शिकायतें मिल रही थीं.अंचल इंस्पेक्टर फंस गए और निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पटनाः बिहार में भागलपुर जिले के शाहकुंड अंचल में एक घूसखोर अंचल इंस्पेक्टर सह राजस्व कर्मचारी आज निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ गया. निगरानी की टीम ने उसे एक लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

 

निगरानी की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. गिरफ्तार अभिनंदन प्रसाद सिंह राजस्व कर्मचारी के अलावे शाहकुंड का प्रभारी अंचल इंस्पेक्टर था. बताया जाता है कि मामला दाखिल-खारिज में घूसखोरी का है. आरोपी ने शाहकुंड के खैरा गांव निवासी मो. इकबाल से उसकी जमीन की दाखिल-खारिज के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी.

मो. इकबाल ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना से की थी. उसकी लिखित शिकायत पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना ने 11 सितंबर को के दर्ज किया था. केस दर्ज होने के बाद निगरानी विभाग की जांच में आरोप को सही पाया गया था. बताया जाता है कि गिरफ्तार अंचल इंस्पेक्टर अभिनंदन प्रसाद सिंह के खिलाफ निगरानी विभाग के काफी शिकायतें मिल रही थीं.

जिसके बाद टीम द्वारा अपने जाल में फंसाने के लिए रणनीति बनाई गई. प्लान के अनुसार, अंचल इंस्पेक्टर फंस गए और निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. मो. इकबाल आज सुबह जैसे ही राजस्व कर्मचारी को रुपये देकर निकला कि निगरानी विभाग की टीम से रुपये सहित राजस्व कर्मचारी को दबोच लिया. उसकी गिरफ्तारी जवारीपुर वृंदावन स्थित आवास से आज सुबह हुई. टीम राजस्व कर्मचारी को लेकर पटना चली आई है और उससे पूछताछ की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट