लाइव न्यूज़ :

भदोहीः परिवार के साथ सो रही चार साल की बच्ची से अधेड़ ने किया दरिंदगी, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार निलंबित

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:10 IST

मुसहर बस्ती का एक परिवार तथा बस्ती के कुछ अन्य लोग बुधवार रात सुरयावा क्षेत्र में अचानक आई बारिश से बचने के लिए गांव में एक व्यक्ति के घर पर लगे शेड के नीचे सोए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि सुबह परिवार ने बच्ची को न पाकर उसे खोजना शुरू किया।

भदोहीः जिले के सुरयावा थाना अंतर्गत एक गाँव में चार साल की एक दलित बच्ची से एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज मामले के आधार पर यहां बताया कि मुसहर बस्ती का एक परिवार तथा बस्ती के कुछ अन्य लोग बुधवार रात सुरयावा क्षेत्र में अचानक आई बारिश से बचने के लिए गांव में एक व्यक्ति के घर पर लगे शेड के नीचे सोए थे।

आधी रात के बाद उसी गांव का रहनेवाला नरेश सरोज (42) शेड के नीचे परिवार के साथ सो रही चार साल की एक बच्ची को उठाकर ले गया और एक खेत में बनी चारदीवारी के अंदर उसके साथ दरिंदगी की। सूत्रों ने बताया कि सुबह परिवार ने बच्ची को न पाकर उसे खोजना शुरू किया।

इस बीच, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर खून से लथपथ बेहोश बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी नरेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ लोगों ने आरोपी को घटनास्थल से जाते देखा था।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम बताया की बच्ची के साथ बीती रात बलात्कार की घटना के बाद तड़के ही परिजन थाने पहुंच गए थे लेकिन ऐसी खबर है कि उस वक़्त कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें भगा दिया गया। खून से लथपथ बेहोश बच्ची को अस्पताल नहीं भेजा गया और पुलिस के आला अधिकारियों को भ्रामक सूचना दी गई।

इसी कारण थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को देर शाम निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया गया। बच्ची का गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिला अधिकारी आर्यका और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची के इलाज के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीरेपup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?