लाइव न्यूज़ :

भदोहीः सात वर्ष की बच्‍ची से क्रूरता, नशे में धुत 35 वर्षीय नींबू लाल ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और हत्या की, 47 दिन में उम्रकैद की सजा, 75000 रुपये जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 14:47 IST

विशेष लोक अभियोजक कुलेश्वर पांडेय (पाक्सो) और विशेष लोक अभियोजक अश्विनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मधु डोगरा की अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।

Open in App
ठळक मुद्देजीवन के अंतिम सांस तक जेल में कैद रखने और 75 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया।जुर्माने की राशि मृतका के परिवार वालों को बतौर क्षतिपूर्ति भुगतान की जाएगी। बेहद क्रूरता से दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया था।

भदोहीः भदोही जिले की एक अदालत ने सात वर्ष की बच्‍ची से क्रूरता पूर्वक दुष्‍कर्म करने के बाद उसकी हत्‍या करने के दोषी युवक को घटना के दो माह के भीतर ही कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक कुलेश्वर पांडेय (पाक्सो) और विशेष लोक अभियोजक अश्विनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मधु डोगरा की अदालत ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। उन्‍होंने बताया कि अदालत ने आरोपी नीम्बू लाल उर्फ़ नेब्बू लाल (35) को दोष सिद्ध करार देते हुए उसे जीवन के अंतिम सांस तक जेल में कैद रखने और 75 हजार रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया।

आदेश में कहा गया है कि जुर्माने की राशि मृतका के परिवार वालों को बतौर क्षतिपूर्ति भुगतान की जाएगी। भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने घटना का ब्यौरा देते हुए बताया कि जिले के एक गांव की वनवासी बस्ती में 15 दिसंबर 2022 की सुबह नग्न अवस्था में सात वर्षीय बच्ची का शव मिला, जिसके साथ बेहद क्रूरता से दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया था।

छानबीन में पता चला कि अपने चाचा-चाची के साथ एक शादी में शामिल होने आयी सात वर्षीय बच्‍ची से शराब के नशे में धुत नींबू लाल ने क्रूरतम तरीके से दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटों के अंदर नीम्बू लाल को ममहर बाजार में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान नीम्बू लाल के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी थी। पुलिस ने इस मामले में नीम्‍बूलाल के खिलाफ हत्‍या, दुष्‍कर्म, अप्राक‍ृतिक दुष्‍कर्म और पाक्‍सो अधिनियम समेत अन्‍य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया था। एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अपनी विवेचना पूरी कर आठ जनवरी, 2023 को आरोपपत्र दाखिल कर दिया।

पाक्‍सो अदालत ने मामले में नौ जनवरी से कार्रवाई शुरू करते हुए नौ फरवरी को आरोपी को दोषी ठहराया और सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए सजा और जुर्माने की घोषणा की। विशेष लोक अभियोजक अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी का मुकदमा कोई वकील लड़ने को तैयार नहीं हुआ, जिस पर अदालत के आदेश पर उसे न्याय मित्र की सुविधा दी गयी थी। भाषा सं आनन्द संतोष संतोष

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?