लाइव न्यूज़ :

भदोहीः 20 वर्षीय युवती ने पड़ोसी का मोबाइल नंबर किया ब्लॉक, नाराज 21 वर्षीय युवक ने गला रेता, बोला- ‘बात क्यों नहीं करती’

By भाषा | Updated: August 30, 2022 21:18 IST

भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय युवती से उसका पड़ोसी राज कुमार गौतम (21) फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नंबर ब्लॉक होने से नाराज राज कुमार गौतम ने सोमवार शाम सुरयावा कस्बे में युवती की हत्या की कोशिश की।युवती का गला रेतकर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ युवती को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र में फोन पर बात न करने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपने पड़ोस में रहने वाली युवती की हत्या की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय युवती से उसका पड़ोसी राज कुमार गौतम (21) फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।

कुमार के मुताबिक, नंबर ब्लॉक होने से नाराज राज कुमार गौतम ने सोमवार शाम सुरयावा कस्बे में युवती की हत्या की कोशिश की। उन्होंने बताया कि युवती बाजार में सब्जी की एक दुकान से सब्जी खरीद रही थी, तभी अचानक गौतम वहां पहुंच गया और जोर से चिल्लाते हुए बोला कि ‘बात क्यों नहीं करती।’

कुमार के अनुसार, इसके बाद वह युवती का गला रेतकर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ युवती को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्होंने बताया कि युवती को देर रात गंभीर हालत में भदोही से वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

एसपी के मुताबिक, इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-307 (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार के अनुसार, वाराणसी के ट्रामा सेंटर में युवती खतरे से बाहर बताई गई है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?