लाइव न्यूज़ :

हरियाणा रोडवेज की महिला बस कंडक्टर ने दिया दो बेटियों को जन्म, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

By भाषा | Updated: October 28, 2018 20:47 IST

रेवाड़ी जिले की 32 वर्षीय शर्मिला अपने परिवार को सहारा देने के लिए लंबे समय से नौकरी ढूंढ रही थी और उसे इस हड़ताल के बीच वह मिल गयी। यह हड़ताल रोडवेज कर्मचारियों की अब तक सबसे लंबी हड़ताल बन गयी है।

Open in App

दो बेटियों की मां एवं दिव्यांग महिला हरियाणा रोडवेज की पहली महिला बस कंडक्टर बनी है। दरअसल राज्य रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकार को चालकों और संचालकों की भर्ती का अभियान शुरु करना पड़ा और वह बस कंडक्टर बनी।

रेवाड़ी जिले की 32 वर्षीय शर्मिला अपने परिवार को सहारा देने के लिए लंबे समय से नौकरी ढूंढ रही थी और उसे इस हड़ताल के बीच वह मिल गयी। यह हड़ताल रोडवेज कर्मचारियों की अब तक सबसे लंबी हड़ताल बन गयी है।

शर्मिला ने कहा, ‘‘मैं और मेरे पति दोनों बेरोजगार हैं। हम दो बेटियों का पालन-पोषण कर रहे हैं। मैं पिछले आठ-दस सालों से नौकरी ढूंढ रही थी और जब मुझे इस खाली सीट का पता चला तो मैने आवेदन दे दिया और मुझे नौकरी मिल गयी। ’’

शर्मिला बुधवार को रेवाड़ी डिपो में ज्वायन करने के बाद अपनी ड्यूटी कर रही है।

उसने कहा, ‘‘मैं अब बहुत खुश हूं। मुझे लोगों से अच्छा सहयोग और सम्मान प्राप्त हो रहा है। मैं जो कुछ कर रही हूं, लोग उसकी प्रशंसा करते हैं। ’’

उसने गर्व से कहा, ‘‘मैं हरियाणा की पहली महिला कंडक्टर हूं। मैं यह नौकरी पाकर खुश हूं। मैंने तीन दिन पहले ड्यूटी ज्वायन की और टिकट बेचने से संबंधित ज्यादातर चीजें सीख गयी हूं। ’’

शर्मिला उन दो महिलाओं में एक है जिनकी बस संचालक के रुप में भर्ती की गयी है। दूसरी महिला निर्मला रानी है। उसने सिरसा-ऐलनाबाद मार्ग पर ड्यूटी ज्वायन की।

इससे पहले इसी साल 30 वर्षीय अर्चना करनाल सिटी बस सेवा की पहली और एकमात्र महिला ड्राइवर बनी थी।

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल 29 अक्टूबर तक बढ़ाने का फैसला किया था कि क्योंकि सरकार के साथ ताजे दौर की वार्ता विफल रही थी। कर्मचारी निजी मालिकों की 700 बसें किराये पर लेने के सरकार के फैसले के विरुद्ध 16 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट