लाइव न्यूज़ :

पब ‘वन8 कम्यून’ पर एक्शन, सिगरेट को लेकर विराट कोहली के सह-स्वामित्व वाले रेस्तरां के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 14:22 IST

गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर 29 मई को पुलिस की एक टीम ने कस्तूरबा रोड स्थित ‘वन8 कम्यून’ बार एवं रेस्तरां का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि पब के अंदर धूम्रपान के लिए कोई विशिष्ट क्षेत्र नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देकानून का उल्लंघन करने के लिए क्यूबॉर्न पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है।अधिक समय तक प्रतिष्ठान खोले रखने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विशेष अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य धूम्रपान से संबंधित उल्लंघनों को रोकना है।

बेंगलुरुः क्रिकेटर विराट कोहली के सह-स्वामित्व वाले पब और रेस्तरां ‘वन8 कम्यून’ के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर 29 मई को पुलिस की एक टीम ने कस्तूरबा रोड स्थित ‘वन8 कम्यून’ बार एवं रेस्तरां का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि पब के अंदर धूम्रपान के लिए कोई विशिष्ट क्षेत्र नहीं था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर, ‘वन8 कम्यून’ के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ 31 मई को कोटपा की धारा 4 (सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान निषेध) और 21 (कुछ स्थानों पर धूम्रपान करने के लिए दंड) के तहत कानून का उल्लंघन करने के लिए क्यूबॉर्न पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई बेंगलुरु पुलिस के एक विशेष अभियान का हिस्सा है जिसका उद्देश्य धूम्रपान से संबंधित उल्लंघनों को रोकना है। पिछले साल जुलाई में, ‘वन8 कम्यून’ के प्रबंधक और चार अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ निर्धारित समय से अधिक समय तक प्रतिष्ठान खोले रखने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली