लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Murder: दूसरी पत्नी रुमेश खातून की हत्या कर 6 बच्चों को लेकर बिहार भागा पति मोहम्मद नसीम?, हाथ-पैर तार से बांध शव को नाले में फेंका, मुजफ्फरपुर में की तीसरी शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 16:39 IST

Bengaluru Murder: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रुमेश की गला घोंटकर हत्या करने के बाद नसीम ने उसके हाथ-पैर तार से बांध दिए और शव को नाले में फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी मुद्दों के कारण अपनी पत्नी से छुटकारा पाने का फैसला किया।छह बच्चों के साथ मूल स्थान बिहार के मुजफ्फरपुर भाग गया।नाले से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया।

Bengaluru Murder:बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक नाले में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में उसके पति को बिहार से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशे से पेंटर का काम करने वाले आरोपी मोहम्मद नसीम(39) को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 नवंबर को सरजापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस के अनुसार, नसीम और उसकी दूसरी पत्नी रुमेश खातून (22) अक्सर छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से झगड़ते रहते थे तथा उनके बीच तनावपूर्ण संबंध थे। उसे अपनी पत्नी पर शक था और कुछ निजी मुद्दों के कारण उसने अपनी पत्नी से छुटकारा पाने का फैसला किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रुमेश की गला घोंटकर हत्या करने के बाद नसीम ने उसके हाथ-पैर तार से बांध दिए और शव को नाले में फेंक दिया। अधिकारी ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद वह अपने छह बच्चों के साथ अपने मूल स्थान बिहार के मुजफ्फरपुर भाग गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना एक सप्ताह बाद उस समय प्रकाश में आई जब स्थानीय लोगों ने इलाके में नाले से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया। बाद में महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान शव की पहचान होने के बाद सामने आया कि मृतक महिला का पति लापता है और वह अपने छह बच्चों के साथ भाग गया है।

नसीम की पहली शादी से उसके चार बच्चे और खातून के साथ उसकी दूसरी शादी से दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल फोन ‘लोकेशन’ का उपयोग करते हुए जांचकर्ताओं ने आरोपी को मुजफ्फरपुर में पाया। वहां पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले आरोपी ने तीसरी शादी कर ली। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के सिलसिले में उसे पिछले सप्ताह मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुबिहारहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली