लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: पैसे नहीं दिए तो शराबी पिता ने बेटे को गोली मारी, मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 10:46 IST

Bengaluru: एक पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि बेटे ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया। इससे उसे गुस्सा आया और बेटे को गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देशराब के लिए बेटे ने पैसे देने से किया इंकार पिता ने गोली मारी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है मृतक परिवार में अकेला कमाने वाले सदस्य था

Bengaluru: एक पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि बेटे ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया। इससे उसे गुस्सा आया और बेटे को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हैरान करने वाला यह मामला बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या से आया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 32 साल के नर्थन बोपन्ना के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता का नाम सुरेश है।

पुलिस के अनुसार, सुरेश बेंगलुरु में एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरेश ने अपने बेटे को लगातार शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। पिता से तंग आकर बेटे ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। चूंकि सुरेश एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था, इसलिए कथित तौर पर उसके पास दो लाइसेंसी बंदूकें थीं।

गुस्से में आकर सुरेश ने दरवाजे पर गोली चला दी, जो दरवाजे से होते हुए दरवाजे के पास खड़े नर्थन को जा लगी। हालांकि, उसे निजी अस्पताल आनन-फानन में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान शराबी पिता ने पुलिस से बचने के लिए फर्श पर पड़े खून के धब्बों को साफ करने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में शराबी पिता पर मामला दर्ज कर लिया है।

परिवार में अकेला कमाने वाला थामीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुरेश ने कुछ महीने पहले गार्ड की नौकरी छोड़ दी थी। उसे शराब पीने की लत ऐसी लगी थी कि वह परिवार में हर किसी सदस्य से पैसे मांगता था। परिवार के लोग मना करते तो उनसे बदतमीजी भी करता था। मृतक नर्थन बोपन्ना एक सुपरमार्केट में सेल्स एक्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था, और वह परिवार में अकेला कमाने वाला था।

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमकर्नाटकमनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी