लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सीरियल किलर और रेपिस्ट को मिली मौत की सजा, साइकिल की ‘चेन’से करता था महिलाओं की हत्या

By भाषा | Updated: July 7, 2020 16:32 IST

42 वर्षीय व्यक्ति अच्छे कपड़ो में बिजली मीटर की रीडिंग लेने के बहाने घरों में घुसता था और महिलाओं को अकेला देखकर साइकिल चेन और लोहे की छड़ी से हमला कर देता था।

Open in App
ठळक मुद्दे भले ही आरोपी कुछ कीमती सामान चुराकर भी घर से भागता था लेकिन चोरी उसका मकसद नहीं था।पुलिस सूत्रों के अनुसार महिलाओं की हत्या करना इसका मुख्य लक्ष्य होता था।

बर्धमान: पश्चिम बंगाल में कई महिलाओं की हत्या और उन पर यौन हमले करने के आरोपी को पूर्बा बर्धमान जिले में स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की की रेप के बाद हत्या के मामले मे अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कल्ना अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तपन कुमार मंडल ने व्यक्ति को लड़की के साथ बलात्कार कर उसी हत्या करने का दोषी करार देते हुये उसे मौत की सजा सुनाई है।

दोषी कुमारूजामन सरकार साइकिल की चेन से पीड़िताओं का गला दबाने की वजह से ‘चेन’ हत्यारे के रूप में कुख्यात है। सरकार किसी समय छोड़े गए सामानों को बेचने का काम करता था। उस पर अन्य अदालतों में पांच अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न और हत्या का मामला है जबकि पूर्बा बर्धमान और पड़ोसी हुगली जिले में कम से कम तीन महिलाओं पर जानलेवा हमले करने के आरोप हैं।

इस आदेश के बाद सोमवार को सरकार के वकील ने कहा कि दोषी करार दिेए जाने और सजा को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में अपील दायर की जाएगी। यह कथित ‘सीरियल किलर’ घर में अकेली होने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और इसे पिछले साल पूर्बा बर्धमान जिले के कल्ना से गिरफ्तार किया गया।

कुछ महिलाएं इसके चंगुल से खुद को मुक्त कराने में सफल रही थीं। इस आरोपी की कोशिश चेन से महिलाओं का गला दबाने और फिर उनके सिर पर लोहे की छड़ से उन्हें मार देने की होती थी। भले ही आरोपी कुछ कीमती सामान चुराकर भी घर से भागता था लेकिन चोरी उसका मकसद नहीं था। जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार महिलाओं की हत्या करना इसका मुख्य लक्ष्य होता था। सरकार शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसने कुछ पीड़ितों के निजी अंगों में तेज हथियार भी कथित तौर पर डाल दिए थे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!