लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः 20 मार्च को मंत्री नित्यानंद राय के भांजे भिड़े और 21 मार्च को केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी के मामा को अपराधियों ने मारी गोली?, नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2025 14:24 IST

मालिक सहनी भगवती स्थान चौक पर अपनी मिठाई और परचून की दुकान बंद कर रहे थे, तभी नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघायल व्यक्ति की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के रूप में की गई है।बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब्त की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।

पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, फलस्वरूप अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल यह है कि बिहार पुलिस के अपराध नियंत्रण के सारे दावे धरे के धरे रह जा रहे हैं। राज्य में गुरुवार को ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे आपस में भिड़ गए थे, जिसमें एक की मौत हो गई थी। यह मामला अभी सुर्खियों में ही थी कि आज एक और केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी के मामा पर अपराधियों ने फायरिंग की है। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में मामा मालिक सहनी (55) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के रूप में की गई है।

मालिक सहनी भगवती स्थान चौक पर अपनी मिठाई और परचून की दुकान बंद कर रहे थे, तभी नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और उन्हें बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालिक सहनी ने बताया कि रात को दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी तीन बदमाश बाइक पर आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली मेरे पैर में लगी, जिसके बाद मैं बेहोश हो गया। उनके बेटे विशाल कुमार ने कहा कि एक दिन पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने रंगदारी मांगी थी, मना करने पर मारपीट की और धमकी दी। उसी का बदला लेने के लिए यह हमला हुआ है। बता दें कि बदमाशों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं, जिसमें दो मालिक के पैर में लगीं हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए। बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि एक घंटे के भीतर तीन बदमाशों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान देसु यादव, अमरजीत यादव और सुशील कुमार के रूप में हुई है, साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।

इधर, बिहार के जमुई जिले के झाझा विधायक दामोदर रावत के भतीजे की पत्नी सुमित्रा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव घर के कमरे में पाया गया. घटना के समय सुमित्रा देवी घर में अकेली थीं। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। गिद्धौर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO