लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः भांजा ने मामा से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर मार दी गोली, घायल मेडिकल ऑफिसर राम रतन छुट्टी में घर आया है...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2021 20:46 IST

बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का मामला है. घायल राम रतन की पोस्टिंग अम्बाला में है. दिवाली और छठ पूजा की छूट्टी लेकर वह 4 नवंबर को अंबाला से घर पहुंचा है.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी उससे 20 लाख की रंगदारी की मांग कर रहा था.बाइक छीन लिया गया था. जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.आरोपी रिश्ते में घायल आर्मी के जवान का भांजा है, जो आपराधिक प्रवृति का है. 

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में रिश्ते को कलंकित करते हुए भांजे ने रंगदारी नही देने पर अपने मामा को गोली मारकर घायल कर दिया.

 

घायल मामा सेना में मेडिकल ऑफिसर है. गंभीर रूप से घायल मामा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले दिनेश यादव के बेटे राम रतन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से आरोपी भांजा फरार है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात शनिवार की रात में हुई. घायल मेडिकल ऑफिसर राम रतन छुट्टी में घर आया है.

राम रतन के भांजे और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगा है. फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. परिजनों ने बताया कि बीती रात रतन काली पूजा के मेले से घूमकर लौट रहा था. घर के रास्ते में गांव में ही आरोपी भांजे ने उसे रोका. उस समय आरोपी के साथ उसके तीन साथी भी मौजूद थे.

तीनों ने मारपीट की और घेरकर गोली मार दी. रतन गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा ओर तीनों आरोपी फरार हो गये. उनके भागने के बाद घायल रतन ने मोबाइल से फोन करके परिवार वालों को पूरी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गये, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

घायल राम रतन की पोस्टिंग अम्बाला में है. दिवाली और छठ पूजा की छूट्टी लेकर वह 4 नवंबर को अंबाला से घर पहुंचा था. राम रतन के साले ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे 20 लाख की रंगदारी की मांग कर रहा था. इसके पहले भी उसकी बाइक छीन लिया गया था. जिसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. आरोपी रिश्ते में घायल आर्मी के जवान का भांजा है, जो आपराधिक प्रवृति का है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए