लाइव न्यूज़ :

Begusarai auto-car collision: टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़े घटनास्थल चीख-पुकार, 5 की मौत और 3 घायल, फंसे शवों को बाहर निकाला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2024 14:33 IST

Begusarai auto-car collision: घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटनास्थल चीख-पुकार मच गई। ऑटो से निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा।

Begusarai auto-car collision:बिहार के बेगूसराय में एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के पास मंगलवार की सुबह ऑटो और कार की भीषण टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की है। बताया जा रहा है कि ऑटो सिमरिया से जीरो माइल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान करीब साढ़े पांच बजे ऑटो की जोरदार टक्कर स्विफ्ट डिजायर कार से हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकाला। इसके बद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हादसे में मौत के शिकार लोगों की पहचान शमोह थाना क्षेत्र के विजुलिया निवासी जगदीप यादव के 28 वर्षीय बेटे सिंटू कुमार, नालंदा के पुवारी (गोनामा) निवासी सुनील कुमार का 28 वर्षीय बेटे विक्की कुमार, गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंवर टोल वार्ड 15 निवासी रामदास का 24 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार, बखरी थाना क्षेत्र के मौजी हरी सिंह गांव निवासी वीरेंद्र तांती का 22 वर्षीय बेटा अमनदीप कुमार और छोराही थाना क्षेत्र के राजोपुरबेंगा निवासी रमाकांत दास के 25 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार उर्फ गौतम के रूप में हुई है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल चीख-पुकार मच गई। घनी आबादी होने से लोगों ने टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच बचाने की भरपूर कोशिश की। इस दौरान लोगों ने किसी तरह तीन घायलों को ऑटो से निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार से ऑटो आ रही थी और कार भी तेज रफ्तार से सामने से आ रही थी, तभी अनियंत्रित होकर दोनों में टक्कर हो गई और पोल से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?