लाइव न्यूज़ :

फांसी से पहले ऐसा था निर्भया के गुनहगारों का हाल, रात भर बदली करवटें, जमीन पर लोट कर की मिन्नतें

By शीलेष शर्मा | Updated: March 21, 2020 07:14 IST

जिस सुबह इन चारों को फांसी दी जानी थी उससे पहली रात विनय जमीन पर लोटे मार कर जेल अधिकारियों से माफी की गुहार लगाता रहा.

Open in App

निर्भया मामले में सजा याफ्ता चारों अभियुक्तों की फांसी से पहली वाली रात अक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और मुकेश ने अत्यंत कश्मकश में गुजारी थी. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार वे पूरी रात सोये नहीं. न ही उन्होंने फांसी पर जाने से पहले स्नान किया और ना ही कोई अंतिम इच्छा व्यक्त की.

जिस सुबह इन चारों को फांसी दी जानी थी उससे पहली रात विनय जमीन पर लोटे मार कर जेल अधिकारियों से माफी की गुहार लगाता रहा. लेकिन जेल अधिकारियों ने उसकी एक न सुनी. उसी रात इन चारों को अलग-अलग कोठरियों में भेजा गया ताकि वे एक-दूसरे से कोई संपर्क न कर सकें और अंतिम रात चैन से बिता सकें लेकिन वास्ताव में ऐसा हुआ नहीं वे अलग-अलग जरूर थे लेकिन सुकून की जगह वे पूरी तरह विचलित रहे. 

जेल में अन्य कैदी भी इनकी फांसी को लेकर चिंतित थे. सुबह ठीक साढ़े तीन बजे समय से पहले ही ये चारों उठकर बैठ गए और इंतजार करते रहे कि कब उन्हें फांसी के फंदे पर ले जाया जाता है क्योंकि उनको अहसास हो गया था कि उनके पास अब केवल चंद लम्हे हैं और वे अपने सभी कानून अधिकार खो चुके हैं. 

एक जेल अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फांसी के फंदे पर ले जाने से पहले जब उनसे नहाने को कहा गया तो चारों ने इनकार कर दिया.

जेल नियमों के अनुसार यह परंपरा रही है कि किसी भी अभियुक्त को फांसी के फंदे पर चढ़ाने से पहले उसे स्नान कराया जाता है और उसकी अंतिम इच्छा पूछी जाती है. 

फांसी के फंदे पर पहुंचने से ठीक पहले जेल प्रशासन के डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फांसी के फंदे पर ले जाने की अनुमति दे दी गई.

जिस समय उनको फांसी लगाई गई उस समय जल्लाद पवन के अलावा केवल तीन अधिकारी और मौजूद थे.

2015 के बाद यह पहली फांसी थी जो चारों अपराधियों को दी जा रही थी, फांसी के समय जो अधिकारी मौजूद थे उनमें जेल के अधीक्षक, उप अधीक्षक, मेडीकल ऑफिसर, जिला मजिस्ट्रेट और जेल का अधिकारी मौजदू था.

जेल में रहते हुए पवन, विनय और मुकेश ने जो श्रम कार्य किया उसके एवज में उन्होंने 1 लाख 37 हजार रुपये कमाए. इनमें अक्षय ने 69 हजार, पवन ने 29 हजार और विनय ने 39 हजार. यह पैसा जेल खाते में जमा है जो अब उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'