लाइव न्यूज़ :

चाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2026 10:54 IST

बीडः छत्रपति संभाजीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने के बाद उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपास के एक पशुशाला से घर लौट रही थी।कैज तहसील के निवासियों में आक्रोश फैल गया।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथी फरार है।

बीडःमहाराष्ट्र के बीड जिले में एक सरकारी अस्पताल में 10 अप्रैल को एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जिसने कथित तौर पर अपने चाचा द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। लड़की के साथ 5 अप्रैल को बालाघाट पर्वत श्रृंखला के एक दूरदराज के गांव में बलात्कार किया गया था, जब वह पास के एक पशुशाला से घर लौट रही थी।

इस घटना से कैज तहसील के निवासियों में आक्रोश फैल गया। कैज पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर उमेश निकम ने बताया, "घटना के तुरंत बाद उसने घबराहट में जहर खा लिया। छत्रपति संभाजीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने के बाद उसकी मौत हो गई।" अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार है।

ठाणे जिले में आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर खाक, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक झुग्गी बस्ती इलाके में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने से रसोई गैस के कई सिलेंडर भी फट गए।

फार्महाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत; ठेकेदार गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित उस फार्महाउस में स्विमिंग पूल के निर्माण में शामिल ठेकेदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां इस सप्ताह की शुरुआत में ढाई साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फार्महाउस के मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

मणिपुर में हथियार और खसखस से भरे बोरे बरामद, दो गिरफ्तार

मणिपुर के चुराचंदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और खसखस से भरे बोरे बरामद किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, आरोपियों को शुक्रवार को चूड़ाचांदपुर थाना क्षेत्र के टी बंगला एमवीसीपी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार