लाइव न्यूज़ :

बरेलीः भाई के डांटने के बाद 15 और 16 साल की दो सगी बहन ने जहर खाया, मौत, जानें कारण

By भाषा | Updated: August 23, 2022 16:43 IST

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक ही गांव की निवासी 15 और 16 साल की दोनों किशोरियां रिश्ते में सगी मौसेरी बहनें थीं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा बंधन के त्योहार पर गांव लौटी थी।रक्षा बंधन की रात अपनी मौसेरी बहन के घर रुक गई थी। हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार शाम दोनों को अस्पताल ले गए।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो किशोरियों ने कथित तौर पर भाई के डांटने के बाद जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक ही गांव की निवासी 15 और 16 साल की दोनों किशोरियां रिश्ते में सगी मौसेरी बहनें थीं। उन्होंने बताया कि एक किशोरी हिमाचल प्रदेश में नौकरी करने वाले अपने पिता के पास गई थी और रक्षा बंधन के त्योहार पर गांव लौटी थी।

रक्षा बंधन की रात वह अपनी मौसेरी बहन के घर रुक गई थी। अग्रवाल के मुताबिक, घर पर मौसेरे भाई ने किशोरी को डांट दिया, जिससे कथित तौर पर क्षुब्‍ध होकर दोनों किशोरियों ने रविवार को पड़ोसी गांव की एक दुकान से जहर खरीदा और घर आकर खा लिया। उन्होंने बताया कि जहर खाने के बाद दोनों किशोरियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

अग्रवाल के अनुसार, हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार शाम दोनों को अस्पताल ले गए। हालांकि, इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई, दूसरी ने सोमवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अग्रवाल ने बताया कि नायब तहसीलदार ने मौत से पहले अस्पताल में भर्ती किशोरी का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने जहर खाने की बात स्वीकार की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज