लाइव न्यूज़ :

Bareilly poster row: मुख्य आरोपी मौलवी तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, 26 सितंबर को ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद को लेकर भड़की थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 11:57 IST

Bareilly poster row: कई जगहों पर भीड़ जमा हुई, पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम फेंके, पथराव और गोलीबारी की तथा दंगा नियंत्रण बंदूक सहित हथियार लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा 26 सितंबर को ‘‘आई लव मुहम्मद’’ पोस्टर से जुड़े विवाद को लेकर भड़की थी।कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला पुलिस थानों में 10 मामले दर्ज किए गए थे।कोतवाली और बारादरी में दर्ज दो मुख्य मामलों की जांच बाद में अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।

Bareilly: पुलिस ने बरेली में 26 सितंबर को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी मौलवी तौकीर रजा और 37 अन्य के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बारादरी पुलिस थाने ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष रज़ा, उनके करीबी सहयोगी नफीस और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है, जबकि नौ अन्य संबंधित मामलों में जांच जारी है जिनमें भी रजा का नाम शामिल है। आरोप है कि यह हिंसा 26 सितंबर को ‘‘आई लव मुहम्मद’’ पोस्टर से जुड़े विवाद को लेकर भड़की थी।

पुलिस के अनुसार, शहर में कई जगहों पर भीड़ जमा हुई, पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम फेंके, पथराव और गोलीबारी की तथा दंगा नियंत्रण बंदूक सहित हथियार लूट लिए। इस अशांति में दो दर्जन से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उस रात कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला पुलिस थानों में 10 मामले दर्ज किए गए थे।

कोतवाली और बारादरी में दर्ज दो मुख्य मामलों की जांच बाद में अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि बारादरी मामले में गिरफ्तारी के बाद मौलाना तौकीर रज़ा सहित 38 आरोपियों को जेल भेज दिया गया था और जांच पूरी होने के बाद शनिवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

आर्य ने कहा, ‘‘बाकी मामलों में जांच में तेज़ी लाई जा रही है। अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। सभी पहचाने गए आरोपियों को जेल भेजा जाएगा और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा।’’ पुलिस ने बताया कि शुरू में इस मामले में 19 आरोपियों के नाम थे।

जबकि जांच के दौरान 55 और नाम सामने आए। इनमें से 38 आरोपियों के खिलाफ सबूतों के साथ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि मौलवी तौकीर रज़ा फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद हैं, जबकि नफीस और कई अन्य आरोपी बरेली जेल में बंद हैं।

टॅग्स :Bareilly Policeuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला