लाइव न्यूज़ :

19 वर्षीय दलित युवती से दुष्कर्म, आरोपी सुनील कुमार का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला, मृतक के भाई ने युवती के तीन परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2023 15:53 IST

बरेली के देहात पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुनील (24) का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।

Open in App
ठळक मुद्देशव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।दलित युवती (19) के साथ दुष्कर्म के आरोप में सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।शव की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बरेलीःउत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी सुनील कुमार का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना के एक दिन पहले रविवार को गांव की ही रहने वाली दलित युवती (19) के साथ दुष्कर्म के आरोप में सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने युवती के तीन परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली के देहात पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सुनील (24) का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। उन्होंने बताया कि बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि का जिक्र है, साथ ही जहर की आशंका में विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। मरने से पहले उसका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोते हुए कुछ लोगों का नाम लेकर बचाने की गुहार लगा रहा है। शव की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी दया शंकर ने बताया कि सुनील के परिजनों ने पुलिस को एक वीडियो सौंपा है, जो उसकी मौत से पहले का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो बनाते समय सुनील घबरा हुआ था और वीडियो में वह लड़की के परिवार वालों और उसके चचेरे भाई से जान का खतरा बता रहा है, वह अपने परिजनों से उसे बचाने की गुहार लगा रहा है।

संदीप के भाई अनिल की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के तीन परिजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी शनिवार शाम साढ़े सात बजे घर के बाहर बने शौचालय गई थी, तभी सुनील वहां आ गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की । उन्होंने बताया कि बेटी ने चीखपुकार की तो चचेरे भाई ने सुनील को मौके पर पकड़ लिया था, मगर वह छूटकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?