लाइव न्यूज़ :

बरेलीः 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म,  उत्तराखंड के काशीपुर से बरामद, छह जून को दर्जी के यहां कपड़े लेकर गई थी और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2023 16:12 IST

पुलिस ने बताया कि नाबालिग किशोरी को उत्तराखंड के काशीपुर से बरामद किया गया और मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर के देहली दरवाजा अव्वल निवासी नदीम कुरैशी (25) के तौर पर की गई है।गांव की रहने वाली 17 वर्षीया नाबालिग बीते छह जून को गांव में दर्जी के यहां कपड़े लेकर गई थी।गांव के रहने वाले शाह आलम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।

बरेलीः बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी का कथित तौर पर अपहरण करने और उसके साथ पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग किशोरी को उत्तराखंड के काशीपुर से बरामद किया गया और मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली के मीरगंज थानाक्षेत्र निवासी शाह आलम (50) और इरफान उर्फ बाबू (30) एवं बुलंदशहर के देहली दरवाजा अव्वल निवासी नदीम कुरैशी (25) के तौर पर की गई है। मीरगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) हरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया नाबालिग बीते छह जून को गांव में दर्जी के यहां कपड़े लेकर गई थी।

इस दौरान इसी गांव के रहने वाले शाह आलम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि खोजबीन करने पर परिजनों को पता चला कि शाह आलम किशोरी को अपने साथ ले गया है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज किया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी शाह आलम ने बताया कि छह जून को उसने किशोरी का अपहरण किया और उसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया। मामला अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने मीरगंज थाना के निरीक्षक हरेंद्र सिंह को नाबालिग की बरामदगी के निर्देश दिए।

पुलिस के मुताबिक सर्विलांस से आरोपी के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने नाबालिग के हवाले से बताया कि आरोपी उसे अलग-अलग स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसे पहले नशीला पदार्थ दिया और विरोध करने पर धमकी दी।

एसएचओ ने बताया कि पहले अपहरण की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन पीड़िता के बयान के आधार पर अब सामूहिक दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी शाह आलम पर हत्या समेत कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए