लाइव न्यूज़ :

विवाहिता से शादी की?, प्रेमी संदीप के माता-पिता और चार बहन ने मिलकर प्रेमिका ममता को काट डाला, खून से लथपथ शव और पास ही कुल्हाड़ी बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2025 18:36 IST

Barabanki: संदीप के माता-पिता और बहनें घर पर ही मौजूद थीं, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देBarabanki: गोरखपुर निवासी एक विवाहित महिला ममता के साथ भी प्रेम संबंध था।Barabanki: पुलिस ने बताया कि सोमवार रात ममता संदीप के घर आई थी। Barabanki: पास ही खून से सनी एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी।

Barabanki: बाराबंकी जिले के शहावपुर कस्बे में 31 वर्षीय एक विवाहित महिला की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई जिसका शव पुलिस ने उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में प्रेमी के माता-पिता और उसकी चार बहनों की भूमिका हो सकती है। ये सभी कथित तौर पर फरार हैं। यह मामला मंगलवार सुबह सामने आया। पुलिस के अनुसार, शहावपुर निवासी संदीप की करीब एक माह पहले शादी हुई थी, लेकिन उसका गोरखपुर निवासी एक विवाहित महिला ममता के साथ भी प्रेम संबंध था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात ममता संदीप के घर आई थी। उस समय संदीप के माता-पिता और बहनें घर पर ही मौजूद थीं, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे संदीप शौच के लिए घर से बाहर गया था तब तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब वह लौटा तो उसने घर के अंदर ममता का खून से लथपथ शव देखा और पास ही खून से सनी एक कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी।

उसने बताया कि संदीप ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, खुद संदीप ने अपने माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी (रामनगर) गरिमा पंत ने बताया कि घटना के बाद से संदीप के माता-पिता और उसकी चारों बहनें फरार हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पंत ने कहा, ‘‘ममता के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में पीएम फसल बीमा योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला?, खेत मालिक को पता नहीं, पर राशि हड़पी

क्राइम अलर्टPatna Crime: थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली, प्रॉपर्टी डीलर विनोद कुमार पर हमला

क्राइम अलर्टयमुना एक्सप्रेसवेः 7 बस और 3 कार में टक्कर, 13 की मौत और 35 अन्य आग में झुलसे, देखिए हॉरर वीडियो

क्राइम अलर्टरात 2 बजे गोलीबारी, 2 भाई 31 वर्षीय फैजल और 33 वर्षीय नदीम को गोलियों से भूना, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

भारतराम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टGoa fire Case: नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत भेजा गया, आज लाए जाएंगे दिल्ली

क्राइम अलर्टGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 'द केप गोवा’ रेस्तरां नियमों के उल्लंघन के आरोप में सील

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाइक सवार हमलावरों ने दो भाइयों का किया मर्डर

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टपुणे कोचिंग सेंटरः कक्षा 10 में पढ़ने वाले लड़कों में झगड़ा और गई जान?, सहपाठी को गोंदकर मार डाला