लाइव न्यूज़ :

बांकाः 100000 का इनामी रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ को मार गिराया?, एसटीएफ और कटोरिया पुलिस ने ऐसे किया ढेर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2025 16:19 IST

Banka: रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोथर जंगल में अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था। गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर एक जंगल में छापेमारी की।

Open in App
ठळक मुद्देटेंटुआ को एसटीएफ और कटोरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया।जंगल में छिपा कुख्यात टेंटुआ पुलिस पर फायरिंग करने लगा।अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में 11 मामले दर्ज थे।

Banka: बिहार में पुलिस अब दुर्दांत अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कमर कसकर मैदान में उतर गई है। यही कारण है कि हाल के दिनों इनामी दुर्दांत अपराधियों को एक एक कर या तो ठिकाने लगा दिया जा रहा है अथवा उन्हें सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की रात बांका जिले के कटोरिया जंगल में इलाके के टॉप 10 अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया। एनकाउंटर में मारा गया अपराधी एक लाख का इनामी रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ था। टेंटुआ को एसटीएफ और कटोरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया।

बताया जाता है कि रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोथर जंगल में अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था। गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर एक जंगल में छापेमारी की। इस दौरान टेंटुआ को पुलिस ने जंगल में घेर लिया। जिसके बाद जंगल में छिपा कुख्यात टेंटुआ पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ ने भी गोली चलाई और कुख्यात टेंटुआ को ढेर कर दिया। टेंटुआ पिछले कई सालों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और जमुई के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। टेंटुआ पर जमुई जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में 11 मामले दर्ज थे।

मुठभेड़ के बाद जंगल में चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने एक कार्बाइन बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रमेश टुडु के शव को कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर अमित महाजन और डॉ. मुकेश कुमार ने उसे मृत घोषित किया। कहा जा रहा है कि टेंटुआ माओवादी संगठन के पूर्वी बिहार का एरिया कमांडर भी रह चुका था।

लंबे समय से वह फरार चल रहा था। कुख्यात टेंटुआ की खोज पुलिस लगातार कर रही थी। दस दिन पहले भी पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चांदन क्षेत्र में जंगल की तरफ सक्रिय है। पुलिस ने छापेमारी भी की थी। लेकिन वह इतना शातिर था कि पुलिस के सक्रिय होते ही वह भाग निकलता। हालांकि पुलिस की पैनी नजर उसपर थी।

इस कार्रवाई में बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर बबलू कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, अपर थानाध्यक्ष सुभाष पासवान और एसटीएफ की विशेष टीम मौजूद रही। इस कार्रवाई को बांका पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी का अंत कर पुलिस ने न सिर्फ आम जनता में भरोसा जगाया है, बल्कि अपराधियों के लिए भी एक कड़ा संदेश दिया है। बता दें कि इसके पहले एसटीएफ और सुपौल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नामी अपराधी झा का मार गिराया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट