लाइव न्यूज़ :

बैंक रिकवरी एजेंटों ने की मां-बेटी के साथ मारपीट, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2022 22:22 IST

पीड़िता हेमलता को दो शख्स कोटक महिंद्रा बैंक के रिकवरी एजेंट होने का दावा करते हैं। दोनों अंजान शख्स हेमलता से उनके पति कुंदन सिंह के बारे में पूछताछ करते हैं और गुस्से में पूछते हैं कि वो बैंक लोन की मासिक किश्त क्यों नहीं दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता हेमलता ने अंजान बैंक रिकवरी एजेंटों से आईकार्ड मांगा तो वो गुस्से में मारपीट करने लगेएक बैंक एजेंट ने पीड़िता हेमलता की 16 साल की बेटी जिया के साथ भी दुर्व्यवहार किया मारपीट के अगले दिन हेमलता ने डिंडोशी थाने में मामला दर्ज कराया, पुलिस दोषियों को तलाश रही है

गोरेगांव: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आयी है, जिसे जानने के बाद लोगों को बैंक एजेंट के नाम से दहशत होने लगी है। बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार को मुंबई के गोरेगांव में बैंक के रिकवरी एजेंट बनकर पहुंचे दो बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर मां-बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

जानकारी के मुताबिक 42 साल की हेमलता अपनी 16 साल की बेटी जिया और 6 साल के बेटे के साथ गोरेगांव ईस्ट स्थित अपने मकान में दोपहर के वक्त खाना खाकर एक कमरे में आराम कर रही थीं। वहीं उनके पति कुंदन सिंह कही काम से बाहर गये हुए थे। तभी 3.30 बजे के आसपास उनके दरवाजे पर दस्तक होती है।

हेमलता दरवाजा खोलती हैं, तो देखती हैं कि उसके दरवाजे पर दो अंजान शख्स खड़े हैं। जब वो उनके आने का कारण पूछती हैं तो वह दोनों खुद को कोटक महिंद्रा बैंक का रिकवरी एजेंट बताते हैं। इसके बाद वो दोनों आदमी हेमलता से उनके पति कुंदन सिंह के बारे में पूछताछ करते हैं और थोड़े उग्र होकर कहते हैं कि वो बैंक लोन की मासिक किश्त क्यों नहीं दे रहे हैं।

इसके बाद हेमलता उनसे कहती हैं कि कुदंन सिंह घर से बाहर हैं। आप बाद में आइये। जिस पर वो दोनों गुस्सा करने लगते हैं। इसके बाद हेमलता उनसे कोटक महिंद्रा बैंक का आईकार्ड दिखाने को कहते हैं। उसके बाद तो दोनों इस कदर भड़क जाते हैं कि कुंदन सिंह को गालियां देते हुए हेमलता को धक्का देते हैं और जबरदस्ती उनके घर में घुस जाते हैं। 

दोनों कथित बैंक एजेंट कुंदन सिंह को गालियां देते हुए उनका फोन नंबर मांगने लगते हैं। जब हेमलता उन्हें पति का फोन नंबर देने से मना कर देती हैं तो दोनों एजेंट हेमलता के साथ मारपीट करने लगते हैं।

तब तक शोर सुनकर हेमलता की बेटी जिया भी मौके पर पहुंच जाती है और उनका विरोध करने लगती है। तब दोनों एजेंट मां-बेटी दोनों को अपशब्द कहने लगते हैं। इसके बाद जिया ने जब घर का मेन गेट बंद करने का प्रयास किया तो एक एजेंट ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसकी गर्दन दबाने लगा।

हेमलता के काफी विरोध के बाद दोनों एजेंट किसी तरह से कुंदन सिंह को धमकी देते हुए घर से बाहर निकले और जाते हुए उन दोनों ने कहा कि अगर कुंदन सिंह ने बैंक के पैसे नहीं दिये तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

इसके बाद हेमलता अपने पति कुंदन सिंह के साथ 23 फरवरी को डिंडोशी पुलिस थाने पहुंची और दोनों अज्ञात रिकवरी एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

मामले में डिंडोशी थाने के सीनियर इंस्पेक्टर खरात ने कहा कि पुलिस ने हेमलता की शिकायत पर अज्ञात वसूली एजेंटों के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। 

टॅग्स :मुंबईक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceBank
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला