लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेशी महिला न डरी बंगाल टाइगर के शेरों से और न ही घड़ियालों को देखकर हटी पीछे, प्रेमी से मिलने के लिए 1 घंटा तैराकी कर अवैध रूप से ऐसे घूसी भारत में, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: June 1, 2022 09:16 IST

बताया जा रहा है कि अपनी प्रेमी से मिलने के लिए बांग्लादेशी महिला ने पहले सुंदरबन के खौफनाक जंगलों को पार किया और फिर करीब एक घंटा तैर कर भारत में घुसी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक बांग्लादेशी महिला के अवैध रूप से भारत में घुसने का मामला सामने आया है। ऐसे में पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह भारत में अपने प्रमी से शादी रचाने के लिए आई है।

कोलकाता:बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसने के लिए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि 22 साल की कृष्णा मंडल ने अवैध रूप से सीमा इसलिए पार किया था क्योंकि वह अपने प्रेमी से प्यार करती है। इसके लिए महिला ने लगातार एक घंटे तक नदी में तैराकी भी की है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की थी। इसके बाद महिला को बांग्लादेश हाई कमीशन को सौंप दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेशी महिला कृष्णा मंडल ने बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती भारत में रह रहे अभिक मंडल नामक एक लड़के से हुई थी। इसके बाद इन दोनों में प्यार हो गया था और इन लोगों ने शादी करने की ठानी। 

फिर कृष्णा मंडल को पता चला की उसके प्रेमी के पास कोई पासपोर्ट नहीं है जिसके कारण वह बांग्लादेश नहीं आ सकता है और ऐसे में उनकी शादी भी नहीं हो पाएगी। यह बात कृष्णा मंडल को रास नहीं आई और उसने अपने प्रेमी से मिलने और शादी करने के लिए एक प्लान बनाया। 

बताया जा रहा है कि इस प्लान के मुताबिक, कृष्णा ने पहले पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के घने जंगलों को पार किया और फिर करीब एक घंटे तक तैराकी की और इस तरीके से भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश हुई थी। 

गौरतलब है कि महिला ने घड़ियालों से भी नहीं डरा और नदी में तैरती रही जब तक वह अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच गई थी। कृष्णा ने सुंदरबन के घने जंगलों में रह रहे बंगाल टाइगर का भी परवाह न किया और जंगल से होते हुए अपने प्रमी से शादी करने के लिए वह भारत आ गई थी।

भारत में आने के बाद की शादी

बताया जा रहा है कि भारत में अवैध रूप से घुसने के बाद कृष्णा ने अपने प्रेमी से मुलाकात की और दोनों ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में शदी रचाई थी। उनकी शादी के ठीक बाद सोमवार को पुलिस ने कृष्णा को गैर कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था और उसे बांग्लादेश हाई कमीशन को हैंडओवर करने किए जाने की बात सामने आई थी। 

इससे पहले भी एक लड़का ने किया था सीमा पार

मालूम हो कि इससे पहले भी एक बांग्लादेशी लड़का ने भी सीमा पार कर भारत में घुस आया था। लोकल पुलिस ने जब उसकी गिरफ्तारी कर उससे पूछताछ की थी तो पता चला था कि वह अपनी पसंदीदा चॉकलेट को खरीदने के लिए भारत में घुसा था। इसके बाद उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबांग्लादेशभारतकोलकाताBengal Tigers
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?