लाइव न्यूज़ :

बांदा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आगरा में दंपती फांदे से लटकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2023 14:18 IST

बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बंथरी गांव का रहने वाला युवक राममिलन रैदास (24) 20 मार्च को मुसीवा गांव स्थित ससुराल गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुसीवा गांव में उसकी पत्नी पूनम (22) का शव कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा था। उसका (राममिलन) शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।अदालत में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। वहीं आगरा में एक दंपती ने फांदे से लटकर कर अपनी जान दे दी ।

पुलिस ने इसकी जानकरी दी। बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बंथरी गांव का रहने वाला युवक राममिलन रैदास (24) 20 मार्च को मुसीवा गांव स्थित ससुराल गया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुसीवा गांव में उसकी पत्नी पूनम (22) का शव कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा था और उसका (राममिलन) शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पहले राममिलन ने पत्नी पूनम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद उसी रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ ने बताया कि कुछ माह पूर्व दंपती का आपसी विवाद न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें अदालत में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।

सिंह ने बताया कि दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। दूसरी ओर, आगरा पुलिस ने बताया जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली कस्बे में बुधवार की शाम एक दंपती ने एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच आठ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान ईश्वरी (32) और बबली (30) के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि दोनों के शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से एक साथ लटके मिले। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?