कैदी पति से मिलने आई पत्नी ने जेल में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, महिला की मौत, आरोपी बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती, जानें पूरा मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 11:28 IST2022-12-01T11:27:45+5:302022-12-01T11:28:41+5:30
बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि जिला कारागार में बुधवार को सूरज साहनी (25) और उसकी पत्नी नीलम साहनी (23) ने विषाक्त बिस्कुट का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई और दोनों अचेत हो गए।

उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बलियाः बलिया जिला जेल में एक कैदी और उससे मिलने आई उसकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे महिला की मौत हो गई और कैदी की तबियत बिगड़ गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि जिला कारागार में बुधवार को सूरज साहनी (25) और उसकी पत्नी नीलम साहनी (23) ने विषाक्त बिस्कुट का सेवन कर लिया, जिसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई और दोनों अचेत हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां नीलम साहनी की उपचार के दौरान बुधवार रात मौत हो गई जबकि सूरज साहनी को गंभीर स्थिति में वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी सूरज साहनी ने मामूली विवाद पर अपने रिश्तेदार की हत्या कर दी थी। उसे सात जून, 2021 को गिरफ्तार किया गया और तब से वह न्यायिक हिरासत में है।
नोएडा में नाले में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हुई
सूरजपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में 29 नवंबर को नाले में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान जारचा थाना अंतर्गत ग्राम मिलक खटाना के निवासी राजपाल के पुत्र अरुण के रूप में की है।
इस मामले में अरुण के परिजनों ने बादलपुर थाना में नौ दिन पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवंबर को सूरजपुर थाना क्षेत्र के निक्कों मोड़ औद्योगिक क्षेत्र के नाले में एक युवक का शव पुलिस को मिला था।
शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रयास किया। बुधवार की शाम को कुछ लोग सूरजपुर थाना पहुंचे तथा उन्होंने मृतक की पहचान अरुण कुमार (22) के रूप में की। उन्होंने बताया कि अरुण जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी में नौकरी करता था।
उसके बड़े भाई अजय ने बताया कि 20 नवंबर को अरुण कंपनी से ड्यूटी समाप्त करने के बाद दुजाना गांव में अपनी बुआ के घर गया था। वहां से वह रात लगभग साढ़े आठ बजे अपने घर खटाना मिलक के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
काफी तलाश के बाद उन्होंने बादलपुर थाना में अरुण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अजय ने बताया कि सूचना मिलने पर बुधवार को उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि अरुण के हाथों पर रस्सी से बांधे जाने के भी निशान हैं और उन्हें संदेह है कि उसकी हत्या की गई है।