लाइव न्यूज़ :

13 साल के लड़के ने मोबाइल पर देखा अश्लील फिल्म, ढाई साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2021 19:43 IST

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में एक लड़के ने मात्र ढाई साल की लड़की से साथ रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आज आरोपी किशोर को पकड़ लिया।भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी।

बलियाः उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने कथित रूप से मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

 

पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही ढाई साल की एक बच्ची गत 16 मार्च की शाम खेलते हुए ननिहाल के पड़ोस स्थित एक घर में चली गई। वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी। पांडेय ने बताया कि बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज आरोपी किशोर को पकड़ लिया।

बिजनौर में पति ने की पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार थाना नजीबाबाद के गांव नंगला में रहने वाले विजय सिंह को शराब की लत है और बुधवार देर रात शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।

जिसके बाद विजय ने पत्नी गुड्डी (45) पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि शराब पीने को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। 

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?