Bahraich Crime News: 14 वर्षीय पुत्री की चाकू से गला काटकर हत्या, आठ साल के पुत्र को घायल किया, पत्नी ने कहा-पति की दिमागी हालत ठीक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 1, 2024 05:26 PM2024-04-01T17:26:16+5:302024-04-01T17:26:59+5:30

Bahraich Crime News: नगर पालिका में सफाईकर्मी पिंकी वाल्मीकि रविवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर चली गयी थी, उसका पति संतोष व बच्चे बहराइच शहर के वजीरबाग स्थित घर पर थे।

Bahraich Crime News 14 year old step daughter murdered slitting her throat knife eight year old step son injured wife said husband's mental condition is not good | Bahraich Crime News: 14 वर्षीय पुत्री की चाकू से गला काटकर हत्या, आठ साल के पुत्र को घायल किया, पत्नी ने कहा-पति की दिमागी हालत ठीक नहीं

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।संतोष ने अपनी सौतेली पुत्री रिया (14) के गले पर चाकू से वार किया।रिया को बचाने आए उसके भाई (आठ) को भी चाकू मारा।

Bahraich Crime News: बहराइच जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 14 वर्षीय सौतेली पुत्री की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी तथा आठ साल के सौतेले पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता संतोष कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार नगर पालिका में सफाईकर्मी पिंकी वाल्मीकि रविवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर चली गयी थी, उसका पति संतोष व बच्चे बहराइच शहर के वजीरबाग स्थित घर पर थे।

उन्होंने बताया कि संतोष ने अपनी सौतेली पुत्री रिया (14) के गले पर चाकू से वार किया और रिया को बचाने आए उसके भाई (आठ) को भी चाकू मारा। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग दोनों बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेगए जहां इलाज के दौरान रिया की मौत हो गयी। लड़के की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

अस्पताल पहुंची पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने पत्रकारों से बताया कि "एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी का चाकू से गला काटकर हत्या कर दी है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची को बचाया नहीं जा सका।' एसपी ने बताया कि ''आरोपी ने खुद को भी चाकू मार कर घायल किया है। उसका आरंभिक उपचार कराया गया है।

आरोपी पिता नगर पालिका में अनुबंध पर सफाईकर्मी का काम करता है। इसकी पत्नी भी वहीं सफाईकर्मी है।'' एसपी ने कहा कि '' अभी तक घटना की वजह मालूम नहीं हो सकी है, यह जांच का विषय है। मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"

घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची बच्चों की मां ने पत्रकारों से कहा कि उसके पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है और दो साल से उसका इलाज जारी है। पिंकी के पहले पति राजा वाल्मीकि की करीब आठ वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। राजा के मृत्योपरांत पिंकी ने संतोष कुमार वाल्मीकि से विवाह कर लिया था। 

Web Title: Bahraich Crime News 14 year old step daughter murdered slitting her throat knife eight year old step son injured wife said husband's mental condition is not good

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे