लाइव न्यूज़ :

बदायूंः सपा और भाजपा समर्थकों के बीच बहस के बाद गोलीमारी, एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 13, 2022 19:39 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि आलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में चुनावी बहस के बाद दो पार्टियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट, पथराव और गोलीबारी की घटना की गंभीरता के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रत्याशी की हार और सपा प्रत्याशी की जीत हुई है।ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बदायूंः बदायूं जिले के आलापुर थाना क्षेत्र के ककराला इलाके में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच चुनावी बहस के बाद दो पक्षों में कथित रूप से मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में भाजपा समर्थक रुस्‍तम और सपा समर्थक इसरार उर्फ मेली अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव को लेकर बहस कर रहे थे जो बाद में हिंसक हो गई। उन्होंने बताया कि फिर दोनों पक्षों के लोग असलहा लेकर आए और गोलीबारी करने लगे लेकिन पुलिस के पहुंचते ही भाग गये।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद लौट कर उन्होंने फिर से गोलियां चलायीं। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की हार हुई है जबकि सपा प्रत्याशी की जीत हुई है। पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि आलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में चुनावी बहस के बाद दो पार्टियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट, पथराव और गोलीबारी की घटना की गंभीरता के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सेवन क्रिमिनल लॉ सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसमे एक दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। चौहान ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि रुस्‍तम और मेली फरार हो गये हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार