लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ः दुकान खोल कर साफ-सफाई कर रहे थे कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र, मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और गोलियों से भून डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 14:40 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग आर्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई।

Open in App
ठळक मुद्दे रशीद अहमद (55) सरदहा बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करते थे। तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रशीद पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।निर्माणाधीन मकान की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

आजमगढ़ः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार सुबह कपड़ा व्यवसायी पिता-पुत्र की बदमाशों ने उनकी दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग आर्य सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रशीद अहमद (55) सरदहा बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करते थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने छोटे बेटे शोएब (22) के साथ दुकान खोल कर साफ-सफाई कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रशीद पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक बेटा जान बचाने के लिए दुकान के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन मकान की तरफ भागा तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते बदमाश हवा में गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए।

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, फॉरेंसिक टीम व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुरानी रंजिश के कारण पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या की गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम