लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ः ग्राम प्रधान की हत्या के बाद उग्र हुई भीड़ ने की तोड़फोड़-आगजनी, सीएम योगी ने लिया संज्ञान, थानाध्यक्ष निलंबित

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:48 IST

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है। योगी ने अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि पीड़ितों के परिजनों को दिए जाने की घोषणा की है। 

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में ग्राम प्रधान की हत्या और एक बालक की वाहन से कुचल कर मौत के बाद शुक्रवार को उग्र हुई भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की।पुलिस ने बताया कि बांस गांव निवासी सत्यमेव (42) गांव के प्रधान थे।

लखनऊः आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव में ग्राम प्रधान की हत्या और एक बालक की वाहन से कुचल कर मौत के बाद शुक्रवार को उग्र हुई भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की। पुलिस ने बताया कि बांस गांव निवासी सत्यमेव (42) गांव के प्रधान थे। हमलावरों ने ग्राम प्रधान को घर से बुलाकर गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उग्र हुई भीड़ ने तोड़फोड़ की और कई वाहन फूंक दिए। 

भीड़ ने एक पुलिस चौकी को भी आग लगा दी। इस बीच किसी वाहन से कुचलकर एक बालक की मौत भी हो गई जिससे भीड़ और उग्र हो गई। सूचना के बाद डीआईजी विजय कुमार, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीएम राजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह मौके पर कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन रात के घुप्प अंधेरे में ग्रामीणों के सामने पुलिस कुछ खास नहीं कर पा रही। 

अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन भीड़ बेकाबू हो गयी और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी रासेपुर बोंगरिया में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। स्थिति गंभीर होने पर मौके पर पीएसी बुलाई गयी। पुलिस के मुताबिक देर रात किसी तरह से पुलिस और पीएसी ने हालात पर काबू पाया। 

अधिकारियों ने परिजनों को किनारे लाकर बातचीत की, जिसके बाद ग्राम प्रधान और बच्चे के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। इस सिलसिले में थानाध्यक्ष सहित दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधान की हत्या और दुर्घटना में बच्चे की मौत पर संज्ञान लिया है। 

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है। योगी ने अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि पीड़ितों के परिजनों को दिए जाने की घोषणा की है। 

उन्होंने सम्बन्धित थानाध्यक्ष तथा चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध गैंग्स्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी सम्पत्ति जब्त करते हुए एनएसए लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, इस तरह की घटना के लिए जिले के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 

पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। लेकिन इस घटना में चार लोगों के नाम सामने आये हैं। पुलिस की चार टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। एक बच्चे की मौत भगदड़ में हो गई है, जिसकी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। 

उन्होंने बताया कि पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव किया और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। घटना में शामिल जिन चार लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं उनके खिलाफ 25-25 हजार रूपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला