लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः घर में झगड़ रहे थे पति और पत्नी, लोगों ने तांत्रिक बताकर कुल्हाड़ी से दोनों का काट डाला, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2021 20:42 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव का मामला है. अंधविश्वास के कारण दो लोगों की हत्या हो गई. 

Open in App
ठळक मुद्दे10 से 15 की संख्या में आकर गंडासा और टांगी से काटकर मेरे पिताजी और मां की हत्या कर दी.मृतकों की पहचान फकीरा भुइयां (60 वर्ष) और उनकी पत्नी पनवा देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना में दो आरोपी जो कि उसी गांव के रहने वाले हैं लालमोहन भुइयां और तपेश्वेर भुइयां के रूप में हुई है.

पटनाःबिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव में अंधविश्वास के कारण दो लोगों की हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है.

 

यहां कुछ लोगों ने पति-पत्नी को तांत्रिक बताकर कुल्हाड़ी से काट डाला. जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के पुत्र दीपक रीकीयासन ने बताया की ओझा गुणी के आरोप लगाकर देर रात झगडा हुआ था और आज सुबह 10 से 15 की संख्या में आकर गंडासा और टांगी से काटकर मेरे पिताजी और मां की हत्या कर दी.

मृतकों की पहचान फकीरा भुइयां (60 वर्ष) और उनकी पत्नी पनवा देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह बेहद ही विचलित करनेवाली है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना में दो आरोपी जो कि उसी गांव के रहने वाले हैं लालमोहन भुइयां और तपेश्वेर भुइयां के रूप में हुई है.

मृतक के पुत्र गांव के ही लालमोहन रिकियासन विजय रिकीयासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही लालमोहन भुइयां के बेटे संजय भुइयां की मौत किसी अज्ञात बीमारी के कारण हो गई थी. उसने फकीरा भुईयां पर झाड़-फूंक कर बेटे के मौत का जिम्मेदार ठहराया.

आज अहले सुबह जब फकीरा भुइयां की पत्नी सोकर घर से बाहर निकली तब लालमोहन ने उसे कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला और इसके बाद उसके पति को भी घर में अंदर घुस कर मौत के घाट उतार दिया. जिसके बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद तनाव का माहौल है.

फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है. थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता दल बल के साथ पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर दोषियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े