लाइव न्यूज़ :

राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे सेना के जवान ने यात्री को मारी गोली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 16, 2018 01:21 IST

यह खबर लिखे जाने तक राजधानी एक्सप्रेस को आमला रेलवे स्टेशन पर ही रोककर रखा गया था

Open in App

प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान सेना के जवान ने एक यात्री पर पिस्तौल से गोली चला दी. इससे यात्री लहूलुहान हो गया. यह वारदात गुरुवार रात करीब 10.45 बजे नागपुर-आमला के बीच हुई. इसके बाद ट्रेन को आमला रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. यहां तुरंत ही घायल यात्री को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया. इस घटना की आरपीएफ कमांडेंट ज्योति कुमार सतीजा ने पुष्टि की है. घटना में घायल हुआ यात्री भी सेना का जवान बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस नागपुर से रवाना होकर दिल्ली की ओर जा रही थी. इस ट्रेन के एसी कोच बी-5 में सेना के पांच जवान सफर कर रहे थे. यात्रा के दौरान इन जवानों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और तभी रात करीब 10.45 बजे एक जवान के हाथ में रखी पिस्तौल से गोली चल गई. यह गोली सामने बैठे एक अन्य यात्री के घुटने के नीचे जाकर लगी. इससे वह लहूलुहान हो गया. घायल यात्री सेना का ही जवान बताया जा रहा है.

इस घटना के बाद कोच में हड़कंप मच गया और अन्य यात्रियों ने सेना के जवानों पर अपना गुस्सा उतारा. ट्रेन के स्टाफ ने तुरंत ही इसकी सूचना नजदीकी रेलवे स्टेशन आमला को दी. इसके बाद ट्रेन के रात करीब 11 बजे ट्रेन के आमला पहुंचने पर उसे रोक दिया गया. यहां सेना के पांचों जवानों को शासकीय रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर घायल यात्री को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया. 

यह खबर लिखे जाने तक राजधानी एक्सप्रेस को आमला रेलवे स्टेशन पर ही रोककर रखा गया था. वहीं, सेना के जवानों द्वारा आमला स्टेशन पर शासकीय रेलवे पुलिस को सहयोग देने के बजाए उनसे ही उलझने की भी जानकारी विश्वस्त सूत्रों ने दी है.

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े