लाइव न्यूज़ :

अररियाः भाभी के साथ अवैध संबंध, मां ने विरोध किया तो पुत्र ने गर्दन और हाथ काटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2022 15:54 IST

बिहार में अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र की पहुंसरा पंचायत का मामला है. पुलिस ने खेत में छिपे हत्यारे बेटे को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देकानदान हेम्ब्रम के पुत्र मंजू हेम्ब्रम का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.विरोध मंजू हेम्ब्रम की मां बड़की देवी लगातार कर रही थी. बहू व बेटे के संबंध को लेकर बेटा मंजू को मां ने डांटा फटकारा.

पटनाः बिहार में अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना क्षेत्र की पहुंसरा पंचायत से एक ह्र्दयविदारक घटना सामने आई है, जहां बड़ी बहू के साथ अवैध संबंध का विरोध किए जाने पर एक महिला को उसके ही पुत्र ने गर्दन, हाथ काट कर मौत का घाट उतार दिया. 

बताया जाता है कि कानदान हेम्ब्रम के पुत्र मंजू हेम्ब्रम का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात का विरोध मंजू हेम्ब्रम की मां बड़की देवी लगातार कर रही थी. रात में बहू व बेटे के संबंध को लेकर बेटा मंजू को मां ने डांटा फटकारा. मां ने बेटे से कहा कि तुम्हारा भाई पंजाब में है. क्यों तुम अपनी भाभी के साथ गलत करते हो? तुम शादी कर लो अपनी पत्नी के साथ रहो.

इतना बात सुनते ही बेटे आग बबूला हो गया. ग्रामीणों के अनुसार बेटा शराब के नशे में होने के कारण रिश्ते को भूलते हुए घर से दबिया निकाल कर मां को मारने लगा. उसने पहले दोनों हाथ को काट दिया. उससे भी दिल नहीं भरा, तो मां की गर्दन काट कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. इस बात की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने खेत में छिपे हत्यारे बेटे को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए